close
LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे, अर्जुन मुंडा के घर पहुंचकर दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि, कल्पना सोरेन संग 1 घंटे तक आवास में रहे मौजूद

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन जमशेदपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर परिवार से जताई संवेदना।

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नेमरा से सीधे जमशेदपुर पहुंचे। दोपहर करीब 2:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर घोड़ाबांधा स्थित कनफुटा मैदान में उतरा। यहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सड़क मार्ग से अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

हेमंत सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अर्जुन मुंडा के आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कल्पना सोरेन ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

 

करीब एक घंटे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहे CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन करीब एक घंटे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहे। इसके बाद वे कनफुटा मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गए।

 

कई नेताओं ने भी जताया शोक

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने झामुमो के कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी उनके आवास पहुंचे। इनमें बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल थे।

 

इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, राजीव कुमार महतो उर्फ काबलू, झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने भी अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *