close
LIVE UPDATE

पति और दो बच्चों को छोड़कर पत्नी प्रेमी संग फरार, परेशान पति थाने-पुलिस के लगा रहा चक्कर, भागने से पहले जेवर-कैश से पूरा घर कर दिया खाली

The wife fled with her lover, leaving behind her husband and two children. The distraught husband made the rounds of the police station and emptied the house of jewellery and cash before fleeing.

Love Affair/ 9 जनवरी: Love में बेकरार दो बच्चों की मम्मी अपने आशिक संग फरार हो गयी। घर में दोनों बच्चों को छोड़कर घर से सारे जेवर और नकद लेकर वो गायब है। अब पति परेशान होकर थाने पुलिस के चक्कर लगा रहा है। मामला भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र का है। जहां महिला पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ मुंबई भाग गयी। अब महिला और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में नकदी और जेवरात ले जाने तथा जानमाल की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ इलाके में किराये के मकान में रह रहे कुंदन कुमार सिंह ने अपनी पत्नी शिल्पी के अचानक लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। कुंदन कुमार सिंह मूल रूप से बांका जिले के जोगडीहा, सूराकोल के निवासी हैं और वर्तमान में जोगसर के बूढ़ानाथ इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2025 को वह रोज की तरह दुकान से खाना खाने अपने कमरे पर लौटे, तो वहां उनकी पत्नी मौजूद नहीं थी।

कमरे का नजारा देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर का सामान बिखरा पड़ा था, बक्से में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात भी गायब थे। काफी देर तक इंतजार करने और खोजबीन के बाद जब पत्नी का कोई पता नहीं चला, तो उन्हें समझ में आया कि शिल्पी घर छोड़कर चली गई है।

कुंदन कुमार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पत्नी की तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अंततः उन्होंने अपने साले को इस घटना की जानकारी दी। साले ने जब शिल्पी के मोबाइल फोन पर कॉल किया, तो उसने साफ शब्दों में बताया कि वह अपने प्रेमी सौरभ कुमार के साथ मुंबई जा रही है और अब उसी से शादी करेगी। शिल्पी ने यह भी कहा कि वह अब कभी वापस नहीं लौटेगी। यह कहकर उसने फोन काट दिया।

पीड़ित पति के अनुसार, शिल्पी का प्रेमी सौरभ कुमार बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के ताड्डीह, भुरना गांव का निवासी है। कुंदन कुमार ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी का सौरभ कुमार से पहले से ही गहरा संबंध था और उसी के साथ वह घर छोड़कर मुंबई चली गई है।

कुंदन कुमार सिंह ने जोगसर थाने में दर्ज शिकायत में न सिर्फ प्रेमी सौरभ कुमार को आरोपित बनाया है, बल्कि अपनी और अपने दोनों बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *