सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिश बंद ! मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, बोले, सरकार जल्द लायेगी डाक्टरों की नयी पॉलिसी
Government doctors' private practice is closed! The Chief Minister announced that the government will soon introduce a new policy for doctors.

Doctor News : सरकारी डाक्टर अब प्राइवेट प्रैक्टिश नहीं कर पायेंगे। मुख्यमंत्री ने ये ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब डाक्टरों में खलबली मची है। राज्य सरकार जल्द ही डाक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिश पर रोक लगाने के लिए गाईड लाइन जारी करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान यात्रा के पहले दिन बेतिया के रमना मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए नीति लगाई जाएगी। सीएम नीतीश कुमार के इस ऐलान से आम लोगों को राहत मिलेगी। समय पर चिकित्सक अस्पताल में मिल सकेंगे। आपको बता दें कि बता दें कि ग्रामीण इलाकों में खास कर यह शिकायत मिलती रहती है कि जो डॉक्टर होते हैं वो प्राइवेट प्रैक्टिस ज्यादा करते हैं।
अस्पताल में कम रहते हैं. कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि अस्पतालों में चिकित्सक तो होते हैं लेकिन समय पर नहीं मिलते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर बता दिया है कि सरकार नीति लाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय–3 के तहत स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।
नए अस्पताल भवन, आधुनिक उपकरण, दवाओं की उपलब्धता और मानव संसाधन को मजबूत करने के साथ-साथ डॉक्टरों की जवाबदेही तय करना भी इस योजना का अहम हिस्सा है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय का दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आपात सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी।
वहीं, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। सरकार जल्द ही इस फैसले को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश और नियमावली जारी करेगी, ताकि इसे पूरे राज्य में एकरूपता के साथ लागू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।









