चार सहेलियों का अनोखा प्रेम प्रसंग: स्कूल की चार नाबालिग छात्राओं को आपस में हुआ प्यार, घर से भागकर पहुंचीं दिल्ली, आपस में बन गये ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड
A unique love affair of four friends: Four minor schoolgirls fell in love, ran away from home and reached Delhi, and became boyfriends and girlfriends.

गया/21.1.26। चार स्कूली छात्राओं को आपस में ही प्रेम हो गया, फिर क्या था, चारों अपने घर से भाग गयी। हालांकि SIT ने त्वरित कार्रवाई से छात्राओं को दिल्ली से बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि गहरी दोस्ती और भावनात्मक लगाव के कारण वे घर छोड़कर चली गई थीं।
बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र से ये पूरा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 16 जनवरी को अनुग्रह कन्या उच्चतर विद्यालय में पढ़ने वाली चार नाबालिग छात्राएं अचानक अपने घरों से गायब हो गईं।
छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत डेल्हा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने चारों नाबालिग छात्राओं की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्राएं पहले बक्सर जिले में देखी गई थीं। जब SIT की टीम वहां पहुंची, तो जानकारी मिली कि चारों छात्राएं वहां से आगे दिल्ली की ओर रवाना हो चुकी हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने देरी न करते हुए फ्लाइट से एक विशेष टीम दिल्ली भेजी। दिल्ली पहुंचने पर पुलिस भी तब हैरान रह गई, जब यह सामने आया कि चारों में से दो नाबालिग छात्राओं ने अपने हुलिये में बड़ा बदलाव कर लिया था और वे खुद को लड़के के रूप में प्रस्तुत कर रही थीं। उन्होंने बाल छोटे कर लिए थे और कपड़े भी पुरुषों जैसे पहन रखे थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे।
गहरी दोस्ती बनी घर छोड़ने की वजह
सूत्रों के अनुसार, चारों नाबालिग छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और आपस में बेहद करीबी दोस्त थीं। पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि वे एक-दूसरे से अलग रहने की कल्पना भी नहीं कर पा रही थीं। इसी भावनात्मक लगाव के चलते उन्होंने घर से भागने और साथ में नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने इस पूरी योजना को पहले से तैयार किया था और पहचान छिपाने के लिए वेश-भूषा बदलने का कदम उठाया।
पुलिस का बयान
इस पूरे मामले का खुलासा टाउन डीएसपी (2) धर्मेंद्र भारती ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि गया पुलिस ने दिल्ली से चारों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें सुरक्षित रूप से गया वापस लाया गया है। डीएसपी ने बताया कि बरामदगी के समय दो छात्राएं लड़कों के वेश में थीं, जिससे पुलिसकर्मी भी कुछ समय के लिए भ्रमित हो गए थे।
उन्होंने आगे कहा कि सभी नाबालिग छात्राओं के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही उनके परिजनों को बच्चों की मानसिक स्थिति और सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है और बाल कल्याण समिति को भी सूचित किया गया है।
समाज में चर्चा और विशेषज्ञों की राय
यह घटना न सिर्फ गया जिले बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है। बाल मनोविज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरावस्था में भावनात्मक लगाव, पहचान की उलझन और संवाद की कमी ऐसे कदमों की वजह बन सकती है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों से खुलकर संवाद करें और उनकी भावनाओं को गंभीरता से समझें।









