close
LIVE UPDATE

Police Accident: पुलिस वैन से हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगों को पेट्रोलिंग वैन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया चक्कार, मौके पर पुलिस बल तैनात…

Police Accident: A major accident involving a police van, three people were crushed by the patrolling van, angry people created a ruckus, police force was deployed on the spot...

Police Van Accident : सरस्वती पूजा के दिन एक बड़े एक्सीडेंट की खबर आ रही है। पुलिस वैन ने तीन लोगों को कुचल दिया है। पुलिस वैन ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी जिले में Police की पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।मृतक की पहचान सिजुआ गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार Police वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दर्दनाक हादसे में घायल दोनों लोग मृतक के ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Police van के साथ टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ मौजूद दो परिजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर दी और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोश देखकर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। एसएसबी के जवानों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

वहीं प्रशासनिक स्तर पर सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ और अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।मामले को लेकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर मेजरगंज की ओर से आ रहे थे। उसी समय पुलिस की पेट्रोलिंग जीप बसंत पंचमी के अवसर पर महादेव मंदिर में संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र वहां जा रही थी। कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा, “परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *