close
LIVE UPDATE

ट्रेन हादसा : अमृत भारत एक्सप्रेस के सामने Reel बना रहे थे दो लड़के, दोनों की कटकर हो गयी मौत, टुकड़ों में बंट गयी डेडबॉडी

Train accident: Two boys were making a reel in front of the Amrit Bharat Express, both were killed by the train, their bodies were torn into pieces.

Train Accident : Reel का शौक जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन के ट्रैक पर रील बना रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। घटना बिहार के बेतिया जिले की है, जहां सोशल मीडिया के लिए Reel बनाने का शौक दो नाबालिगों के लिए जानलेवा साबित हुआ। रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाते समय अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव कई टुकड़ों में बिखर गए।

हादसे में दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर रेलवे पटरी के आसपास कई टुकड़ों में बिखर गए।यह दर्दनाक घटना बेतिया–नरकटियागंज रेलखंड पर गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों किशोर रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर मोबाइल से Reel बना रहे थे।

उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह लापरवाही उनकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित होगी।साठी रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। उसी समय दूसरी पटरी पर एक फौजी ट्रेन भी नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में आ रही थी। दो ट्रैक पर एक साथ विपरीत दिशा से आ रही ट्रेनों को देखकर दोनों किशोर घबरा गए।

घबराहट में दोनों युवक खुद को संभाल नहीं पाए। बचने के प्रयास में वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों की हालत बेहद खराब हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे।आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि परिजन शवों के कई टुकड़ों को उठाकर अपने साथ ले गए, जिससे माहौल और अधिक गमगीन हो गया।मृत किशोरों की पहचान सलमान आलम (16), निवासी धर्मपुर साठी गांव, और आलमगीर आलम (16), निवासी भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तमपुर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र महज 16 वर्ष थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मची रही और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इधर, रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मेमो के माध्यम से जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है। रेल अधिकारी पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटे हुए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अनधिकृत रूप से जाना जानलेवा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *