close
LIVE UPDATE

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी: रेलवे, पोस्ट ऑफिस, शिक्षा विभाग सहित इन पदों होगी बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि है बेहद करीब, इस तरह से करें आवेदन

Government jobs for 10th pass: Bumper vacancies in Railways, Post Office, Education Department and other sectors; the last date is very near, apply in this way.

अगर आपने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए कई बड़े अवसर सामने आए हैं। भारतीय रेलवे, इंडिया पोस्ट, शिक्षा विभाग और तकनीकी सेवा आयोग समेत कई विभागों में भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
________________________________________
Sarkari Naukari : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय रेलवे, रेलवे भर्ती बोर्ड, उत्तराखंड शिक्षा विभाग और बिहार टेक्निकल सेवा आयोग (BTSC) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें आवेदन प्रक्रिया जारी है और कुछ भर्तियों की अंतिम तिथि नजदीक है। कई अहम पदों पर आप आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे में जीडीएस पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे की ओर से जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) जैसे पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो गई है, उनके लिए 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो कम योग्यता में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड में ग्रुप डी की बड़ी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22,195 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास या ITI क्वालिफाइड होना जरूरी है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है। रेलवे ग्रुप डी की नौकरी लंबे समय से युवाओं की पहली पसंद रही है, क्योंकि इसमें नौकरी की सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी भर्ती

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 4th ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2364 पदों को भरा जाएगा। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई है। शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है, जो अपने ही राज्य में सरकारी सेवा करना चाहते हैं।

बिहार में पंप ऑपरेटर की भर्ती

बिहार टेक्निकल सेवा आयोग (BTSC) ने पंप ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 191 पद भरे जाएंगे। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी को समाप्त हो रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है।

कैसे करें आवेदन

इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया लगभग समान है। उम्मीदवारों को सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *