प्राचार्य-शिक्षिका का इलू-इलू: एक और मटुकनाथ, 60 साल के प्राचार्य ने 28 साल की शिक्षिका से रचा ली शादी, स्कूल से सीधे भागे विदेश, मंदिर में रचायी शादी
Principal-teacher's Ilu-Ilu: Another Matuknath, 60-year-old principal marries 28-year-old teacher, runs away from school to foreign country, marries in temple

Teacher Love Story/23.2.26: फिर से मटुकनाथ की कहानी याद आयी है। 60 साल के स्कूल प्राचार्य ने अपने ही स्कूल की 28 साल की शिक्षिका से शादी रचा ली है। कहा जा रहा है दोनों के बीच काफी वक्त से प्यार-मोहब्बत की कहानी चल रही थी। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर की है। जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अपनी ही स्कूल की शिक्षिका से कथित रूप से नेपाल जाकर शादी करने की खबर ने इलाके में हलचल मचा दी है।
प्रिंसिपल की उम्र 60 वर्ष और शिक्षिका की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।जानकारी के अनुसार, औराई क्षेत्र निवासी राकेश साह इलाके में एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं। वह स्कूल के संचालक होने के साथ-साथ शिक्षण कार्य से भी जुड़े हैं। इसी स्कूल में शाइस्ता परवीन नामक युवती शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक ही संस्थान में काम करने के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो समय के साथ नजदीकियों में बदल गया। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ और उन्होंने विवाह का निर्णय लिया।बताया जाता है कि बीती 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आए, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह विवाह नेपाल के जनकपुर में संपन्न हुआ।
वायरल वीडियो में शाइस्ता परवीन ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। वीडियो में वह यह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने यह फैसला सोच-समझकर लिया है, वह सुरक्षित हैं और अपनी जिंदगी में खुश हैं। साथ ही उन्होंने अपने पति और उनके परिवार को किसी प्रकार से परेशान नहीं करने की अपील भी की है।
हालांकि, मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल संचालक राकेश साह ने उनकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन की नीयत से अगवा किया है। प्राथमिकी में राकेश साह की पत्नी, बेटी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। भाई का यह भी आरोप है कि उनकी बहन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

दूसरी ओर, युवती द्वारा जारी वीडियो में इन आरोपों को अप्रत्यक्ष रूप से खारिज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विवाह उनकी सहमति से हुआ है और किसी प्रकार का दबाव नहीं था। यह मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने के कारण स्थानीय स्तर पर माहौल संवेदनशील बताया जा रहा है।
एहतियातन पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपी प्रिंसिपल के घर और स्कूल पर ताला लटका हुआ है।औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि शिक्षिका के परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।









