शिक्षकों की बढ़ गयी सैलरी: राज्य सरकार ने दे दी लाखों शिक्षकों को खुशखबरी, अगले महीने से 8000 बढ़कर आयेगी सैलरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…
Teachers' Salaries Increased: State Government Delivers Good News to Hundreds of Thousands of Teachers; Salaries to Rise by ₹8,000 Starting Next Month—Education Department Issues Order.

शिक्षकों से जुड़ी एक अच्छी खबर है। सरकार ने शिक्षकों का वेतन 8 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले का शिक्षकों ने स्वागत किया है। वेतन बढ़ने के इस आदेश के बाद लाखों शिक्षाकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।
________________________________________
Teacher Salary News : शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। राज्य सरकार ने शिक्षकों का वेतन बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब अगले महीने से शिक्षकों को बढ़कर सैलरी मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पदस्थ शिक्षा मित्रों की सैलरी 8000 रुपये बढ़ा दिया गया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में महत्वपूर्ण वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों को बड़ी राहत मिली है।जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के 1,42,929 शिक्षामित्रों के मानदेय में 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब तक शिक्षामित्रों को प्रति माह 10 हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है।
इस फैसले से प्रदेशभर के लाखों शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।इसी तरह, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों को भी बड़ी राहत दी गई है। उनके मानदेय में भी 8 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। पहले जहां उन्हें 9 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे, अब उन्हें 17 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। हालांकि, यह मानदेय वर्ष में 11 महीनों के लिए ही प्रदान किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद अब इसे औपचारिक रूप देते हुए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय को राज्य सरकार की शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शिक्षामित्र और अनुदेशक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई बार इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन और आंदोलन भी हुए थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले से शिक्षाकर्मियों में संतोष का माहौल है और इसे उनकी मांगों की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।मानदेय में वृद्धि से न केवल शिक्षाकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।









