दुनिया के 100 बेहतरीन बीन व्यंजनों की सूची जारी: ‘सोपा दा पेद्रा’ नंबर-1, भारत का राजमा भी टॉप 25 में शामिल, देखिये कौन है टॉप 10 में…
List of the World's 100 Best Bean Dishes Released: ‘Sopa da Pedra’ Takes the No. 1 Spot; India’s Rajma Also Features in the Top 25—See Who Made the Top 10...

ग्लोबल फ़ूड गाइड TasteAtlas ने दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ बीन व्यंजनों की नई रैंकिंग जारी की है। इस सूची में पुर्तगाल का ‘सोपा दा पेद्रा’ शीर्ष पर रहा, जबकि भारत का लोकप्रिय व्यंजन राजमा भी टॉप 15 में जगह बनाने में सफल रहा।________________________________________
Rajma-Chawa: दुनिया भर के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों को पहचान देने वाला प्लेटफॉर्म TasteAtlas एक बार फिर चर्चा में है। इस बार TasteAtlas ने “दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ बीन व्यंजन” (Best Bean Dishes) की सूची जारी की है, जिसमें अलग-अलग देशों के पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है।यह रैंकिंग 30 मार्च 2026 तक प्राप्त 6,876 यूज़र रेटिंग्स पर आधारित है, जिनमें से 3,861 को वैध माना गया। इस सूची में यूरोप, एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई प्रसिद्ध व्यंजन शामिल हैं।
पुर्तगाल का ‘सोपा दा पेद्रा’ शीर्ष पर
इस वैश्विक सूची में पहला स्थान सोपा दा पेद्रा को मिला है, जो पुर्तगाल के अल्मेइरिम क्षेत्र का पारंपरिक व्यंजन है। इस डिश को बीन्स, सॉसेज, सूअर के मांस, आलू और अन्य सामग्री के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद गाढ़ा, सुगंधित और बेहद संतोषजनक माना जाता है, जिसे आमतौर पर रोटी के साथ परोसा जाता है।
भारत का राजमा-चावल भी सूची में शामिल
भारत के लिए गर्व की बात यह है कि उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन राजमा इस सूची में 14वें स्थान पर रहा। वहीं राजमा चावल के कॉम्बिनेशन को 25वां स्थान मिला है।
राजमा खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बेहद पसंद किया जाता है। इसे लाल राजमा (किडनी बीन्स) को रातभर भिगोकर, मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसमें प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और मसालों का संतुलित मिश्रण इसे खास स्वाद देता है, जिसे उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है।
दुनिया के टॉप 10 बीन व्यंजन
TasteAtlas की इस सूची में दुनिया के शीर्ष 10 बीन व्यंजनों में कई दिलचस्प नाम शामिल हैं:
1. सोपा दा पेद्रा (पुर्तगाल)
2. फेइजाओ ट्रोपेइरो (ब्राज़ील)
3. सोपा तारास्का (मेक्सिको)
4. टुटू डे फीजोआ (ब्राज़ील)
5. गिगांटेस प्लाकी (ग्रीस)
6. पियाज़ (तुर्की)
7. फेजोआडा (ब्राज़ील)
8. फुल मेडामेस (मिस्र)
9. जोकाई बाबलेवेस (हंगरी)
10. फासोले कु कार्नाटी (रोमानिया)
इन व्यंजनों में बीन्स को अलग-अलग तरीकों से पकाया जाता है—कहीं सूप के रूप में, कहीं स्टू या सलाद के रूप में। हर देश में बीन्स आधारित व्यंजनों की अपनी खास पहचान और स्वाद है।
पौष्टिकता और परंपरा का मेल
बीन व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। यही कारण है कि ये व्यंजन दुनिया भर में लोकप्रिय हैं और पारंपरिक खानपान का अहम हिस्सा बने हुए हैं।








