मुफ्त…मुफ्त..मुफ्त: घर में बेटी ने लिया जन्म, तो पिता ने फ्री कार वाशिंग का दे दिया ऑफर, पूरे शहर में लगवाये बेटी के पदचिन्हों वाले पोस्टर
Free... Free... Free: A Daughter Is Born at Home—Father Offers Free Car Washing and Puts Up Posters Featuring His Daughter's Footprints Across the Entire City.

Regional News : “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” मनुस्मृति का एक प्रसिद्ध श्लोक है, जिसका अर्थ है—”जहाँ नारियों की पूजा (सम्मान) होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।” इस श्लोक को एक पिता ने अपनी बेटी के जन्म पर चरितार्थ किया है। बेटी के जन्म पर एक पिता ने एक सप्ताह तक लोगों के कार धोने का संकल्प लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है। जहां बेटी पैदा होने पर पिता की तरफ से लोगों को अनोखा उपहार दिया जा रहा है।
हनुमान जन्मउत्सव के दिन बेटी पैदा होने का सौभाग्य मानते हुए पिता ने एक सप्ताह तक लोगो का कार धोने का ऑफर लिया है। कार धोने का चार्ज पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। कमाल की बात ये है कि पिता ने इसे लेकर पूरे शहर में पोस्टर भी लगवाया है। पोस्टरों मे बेटी के घर आगमन पर उनके पैर पैर का थप्पा भी लगवाया।लोग निशुल्क कार धोने को बेटी के पर बड़ा उपहार मान रहे है।
दरअसल धमतरी जिले के बठेना वार्ड निवासी का सोरिद डिपोपारा में ननकू महाराज का महालक्ष्मी गैरेज एवं कार वाशिंग के नाम से दुकान है। ग्राहकों को विशेष उपहार देने के लिए उन्होंने सबसे पहले एक पोस्टर बनवाया, जिसमें ये लिखा है कि बेटी के जन्म पर मुफ्त कार वाशिंग। इस पोस्टर में नन्ही बच्ची के पदचिन्ह को भी छपवाया है। ननकू महाराज ने दुकान में पोस्टर की मंत्रोच्चार के साथ खुद ही पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों का मुह मीठा करवाया।उनका कहना है कि माता लक्ष्मी की आशीर्वाद प्राप्त हुई है।
दरअसल ननकू महाराज एक कार गैरेज चलाते है। उनकी सोरिद वार्ड के डिपो पारा में वर्कशॉप है। ननकू महाराज की एक भी बहन नही है। ननकू महाराज का कहना है कि उनकी बेटी का जन्म हनुमान जन्मोत्सव के दिन यानी 2 अप्रैल को हुआ है। ननकू महाराज ने बताया कि उनके घर बेटी होने की खुशी में वे अब अपने कार गैरेज में जितने भी ग्राहक आएंगे उनकी कार को फ्री में वाशिंग करवाएंगे। उनके लिए यह सौभाग्य है कि उनकी बेटी हुई है। ननकू का कहना है कि वे उत्सव के रूप में ग्राहकों को उपहार दे रहे हैं।








