फिर ज्योति मोर्या कांड: खून व जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, अब सरकारी टीचर बनते ही पति-बेटे को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी, कोर्ट पहुंचा…
Jyoti Morya case again: Selling blood and land to educate wife, now after becoming a government teacher, she left her husband and son and started living with her lover, the court reached...

Teacher News : एक और ज्योति मोर्या कांड हुआ है। जिस बीबी को जमीन और खून बेचकर पति ने पढ़ाया और शिक्षिका बनाया, वहीं पत्नी अब बेवफा हो गयी। पति को छोड़कर अब शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पति के साथ हुए पंगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला बिहार के हाजीपुर का है, जहां रिश्तों, भरोसे और त्याग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि उसने पत्नी की पढ़ाई और करियर बनाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, मजदूरी की, यहां तक कि जरूरत पड़ने पर खून भी बेचा, लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने उसे और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया।यह मामला अब न्यायालय तक पहुंच चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
2013 में हुई थी शादी, संघर्ष से भरी थी जिंदगी
पति के मुताबिक उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के बाद आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। माता-पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारियां भी उसी पर थीं। इसके बावजूद उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी।
पति ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता था और शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था ताकि पत्नी बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सके। पैसों की तंगी इतनी थी कि कई बार खाने तक की परेशानी होती थी, लेकिन उसने पत्नी का ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करवाया।
पति का दावा है कि साल 2022 में पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उसने अपनी पैतृक संपत्ति की डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी। इसके बाद पत्नी ने BPSC TRE परीक्षा की तैयारी शुरू की।
TRE-01 में असफलता, TRE-02 में मिली सफलता
पति के अनुसार, पत्नी का चयन पहले TRE-01 परीक्षा में नहीं हुआ था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। बाद में TRE-02 परीक्षा में सफलता मिली और जनवरी 2024 में 6 से 8वीं कक्षा की शिक्षिका के रूप में चयन हो गया।इसके बाद पत्नी की एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई। बाद में उसकी पोस्टिंग बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर ईशर धर्मपुर विद्यालय में कर दी गई।
पति का आरोप है कि इसी ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके पुराने कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से बढ़ने लगीं। पति का कहना है कि दोनों को एक साथ शिक्षक की नौकरी मिली थी और ट्रेनिंग के दौरान लगातार संपर्क में रहते थे।
बेटे ने खोला राज?
पति के मुताबिक, सुपौल में रहने के दौरान उनके 10 वर्षीय बेटे ने बताया था कि एक “अंकल” अक्सर घर आते थे। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने उन्हें सिर्फ दोस्त बताया।बेटे ने भी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे का कहना है कि उसकी मां उसे डांटती और मारती थीं तथा किसी से शिकायत न करने को कहती थीं। उसने यह भी कहा कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता।
दार्जिलिंग ट्रिप पर भी उठा सवाल
पति ने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में पत्नी ने महिला शिक्षिकाओं के साथ दार्जिलिंग घूमने जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि बाकी महिला शिक्षिकाएं दार्जिलिंग गई ही नहीं थीं।पति का कहना है कि लौटने के बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने साफ कह दिया कि वह अब अपने कथित प्रेमी के साथ रहना चाहती है और पति से अलग रहने लगी।
23 मई को किराए के मकान में पकड़े जाने का दावा
पति के अनुसार, 23 मई को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित एक किराए के मकान में अपने कथित प्रेमी के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही वह वहां पहुंचा।पति का दावा है कि उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उसने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी।
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला गया।पति का आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
पुलिस के सामने हुआ हंगामा, वीडियो वायरल
मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों को नगर थाने लेकर गई। इस दौरान शिक्षिका और उसके पति के बीच जमकर बहस हुई।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं शिक्षिका पुलिसकर्मियों से भी बहस करती दिखाई दे रही है।नगर थाना के एसएचओ सिकंदर कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों फिलहाल साथ नहीं रहना चाहते हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप
मामले में पत्नी ने भी पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि पति उसका भरण-पोषण नहीं करता और उसका अपनी सहेली से अवैध संबंध है।पत्नी का आरोप है कि पति का अपनी महिला मित्र के साथ अनुचित संबंध है, जिसके कारण वैवाहिक संबंध खराब हुए। हालांकि पति ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उसने कहा कि जिस महिला का जिक्र किया जा रहा है, वह एक ब्यूटीशियन है और उसकी पत्नी की सहेली है।पति का दावा है कि उसी सहेली ने उसे पत्नी और कथित प्रेमी के संबंधों की जानकारी दी थी। उसने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह महिला अदालत में गवाही देने को तैयार है।









