close
LIVE UPDATE

IAS दुल्हन का कांड: शादी में दुल्हा खुश होकर सबको बता रहा था, मेरी बीबी IAS है, सुहागरात के दिन कर दिया ऐसा कांड, सबके फुल गये हाथ-पांव

बरेली में खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी करने और पति से धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार। फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विश्वास जीतने का मामला सामने आया।

Fake IAS Bride Arrest। शादी में दुल्हा खूब इतरा रहा था, कूद-कूदकर दोस्तों-रिश्तेदारों को बता रहा था, उसकी दुल्हनिया IAS अफसर है…लेकिन फिर दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही कर दिया ऐसा कांड, कि दुल्हे के आंसू नहीं थम रहे। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने और पति से धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी महिला साधना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाई, एक युवक से शादी की और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस मामले में महिला के परिजनों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेसबुक पर हुई दोस्ती, खुद को बताया IAS अधिकारी

पुलिस के अनुसार, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचोमी गांव निवासी अभिषेक कुमार की मुलाकात फेसबुक पर साधना से हुई थी। बातचीत के दौरान साधना ने दावा किया कि उसने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है और कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण उसकी पोस्टिंग रुकी हुई है। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि नौकरी ज्वाइन करने के बाद वह अभिषेक को भी सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करेगी।

फर्जी फोटो और वीडियो से जीता भरोसा

जांच में सामने आया कि साधना ने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी जैसी वर्दी और सरकारी कार्यक्रमों की फर्जी तस्वीरें व वीडियो अपलोड कर रखे थे। इन्हीं के जरिए उसने खुद को हाई-प्रोफाइल अधिकारी के रूप में पेश किया और अभिषेक व उसके परिवार का भरोसा जीत लिया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के बाद बदला व्यवहार, ब्लैकमेलिंग का आरोप

पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद साधना का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने कथित तौर पर खुद के बड़े अधिकारियों और नेताओं से संबंध होने का डर दिखाकर परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला ने 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने गला घोंटने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।

कोर्ट में खुला फर्जीवाड़े का राज

जब अभिषेक को साधना के दावों पर शक हुआ तो वह बदायूं कोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि साधना जिस कोर्ट केस का हवाला दे रही थी, वह दरअसल खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगने से जुड़ा मामला है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर साधना, उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और मामा राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने साधना को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने फेसबुक पर फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर खुद को आईएएस अधिकारी बताने की बात स्वीकार की है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

परिजनों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी महिला ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया था।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *