close
LIVE UPDATE

सांप से कटवाकर पति को मार डाला: स्कूल के डायरेक्टर की शिक्षिका पत्नी को स्कूल वैन के ड्राइवर से हो गया दूसरी बार प्यार, पहले दूध में मिलायी नींद की गोली, फिर करैत सांप से कटवाया

पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश, पहले नींद की गोली दी फिर करैत सांप से कटवाया; पत्नी, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

Crime News। जिस प्रेमिका को पत्नी बनाने के लिए समाज से बगावत की, परिवार के खिलाफ हुआ, उसी पत्नी ने अपने प्रेमी के खातिर पति को करैत सांप से कटवाकर उसकी जान ले ली। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। जहां स्कूल डायरेक्टर अतुल कुमार की मौत मामले में बड़ा चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

शुरुआत में इसे सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित मर्डर था। आरोप है कि अतुल की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार और दो सपेरों के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी पटकथा लिखी। पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया गया और फिर जहरीले करैत सांप से डसवाकर मौत को हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 लाख की बीमा राशि और प्रेम संबंध बना हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार, दामिनी का स्कूल की वैन चलाने वाले तुषार उर्फ निक्की से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से साथ रहना चाहते थे, लेकिन अतुल उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा था। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम 20 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी थी। आरोप है कि इसी रकम के लालच में हत्या की साजिश रची गई। सपेरों सोनू और उदय को इस काम के बदले 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें से 15 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे।

पहले दूध में मिलाई नींद की गोलियां, फिर छोड़ा करैत सांप

जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि घटना वाली रात दामिनी ने अतुल को दूध में नींद की गोलियों की भारी मात्रा मिलाकर पिला दी। जब वह गहरी नींद में चला गया, तब तुषार दो सपेरों और करैत सांप के साथ घर पहुंचा। सपेरों ने सांप को अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया, जिससे उसने बेहोशी की हालत में अतुल को डस लिया। बाद में सांप को वहीं छोड़ दिया गया ताकि मामला प्राकृतिक सर्पदंश का लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साल तक पढ़ती रही चर्चित मर्डर केस

जांच में यह भी सामने आया कि दामिनी पिछले करीब एक साल से इंटरनेट पर चर्चित पति हत्या के मामलों का अध्ययन कर रही थी। वह यह समझने की कोशिश कर रही थी कि किन मामलों में आरोपी पुलिस के शिकंजे में आए और कहां गलती हुई। पुलिस का दावा है कि उसने बहसूमा के चर्चित ‘सांप कांड’ समेत कई मामलों से सीख लेकर अपनी योजना तैयार की थी।

सपेरे ने खोला पूरा राज

शुरुआत में दामिनी ने पड़ोसियों और पुलिस को बताया कि रात में सांप ने अतुल को काट लिया। लेकिन पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं। कॉल डिटेल और मोबाइल जांच में दामिनी और तुषार की लगातार बातचीत सामने आई। तुषार के मोबाइल से डिब्बे में बंद उसी सांप की तस्वीर मिली। इसी सुराग के आधार पर पुलिस सपेरे सोनू तक पहुंची। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी उदय के साथ करैत सांप उपलब्ध कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 दिन पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अतुल की हत्या की यह पहली कोशिश नहीं थी। करीब 20 दिन पहले तुषार ने कथित तौर पर कार से अतुल की बाइक को टक्कर मारकर उसे मारने की कोशिश की थी। हालांकि हेलमेट पहनने के कारण अतुल की जान बच गई थी। उस समय दामिनी ने ही पति को पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया था।

पिता के शक से खुला पूरा मामला

अतुल की मौत के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन पिता अजब सिंह को मौत पर संदेह हुआ। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसी के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच शुरू की और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने इस मामले में अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों सोनू व उदय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *