close
LIVE UPDATE

सरकारी नौकरी :10वीं पास के लिए भारतीय डाक में नौकरी का मौका, 63 हजार रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कुल पदों की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी है। पोस्टल डिपार्टमेंट में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए जॉब निकली है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑफलाइन भेजना होगा आवेदन

जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (Self Attested) प्रतियां संलग्न करें और इसे निम्न पते पर भेजें:
The Manager, Mail Motor Service, Bengaluru – 560001

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
साथ ही:
• कम से कम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
• वाहन की छोटी-मोटी मरम्मत और रखरखाव की जानकारी होनी चाहिए।
• अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

सिर्फ इन कर्मचारियों के लिए मौका

यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है। डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों, विशेषकर डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि विभाग में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो केंद्र सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों पर भी विचार किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत:
• मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु में 10 पद
• MMS सब-डिपो, मैसूर में 1 पद
यानी कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *