India vs Pakistan Women Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानिये कहां फ्री में दे सकते हैं ये मैच, पूरी डिटेल
Ind W vs Pak W Asia Cup 2026: India Face Pakistan Today in Dubai Match Detailsएशिया कप 2026 में आज बहुत बड़ा मुकाबला खेला जायेगा। आज भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला होने वाला है। देर शाम 8 बजे मैच शुरू होगा। जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित एकादश और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आज क्रिकेट मैच खेला जायेगा। एशिया कप के इस लीग मुकाबले में दो चिर प्रतिक्षित टीम आमने सामने होगी। मैच को लेकर दोनों टीमों ने जीत का दावा किया है। महिला एशिया कप 2026 में शनिवार, 5 सितंबर को महामुकाबला देर शाम खेला जायेगा। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में अजेय चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए टॉस शाम 7:30 बजे किया जाएगा। थाईलैंड और हांगकांग को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त देने के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ उलटफेर कर अपनी उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी।
टीम इंडिया का आंकड़ा बेहद भारी
एशिया कप और ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का दबदबा साफ नजर आता है। अगर आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम काफी मजबूत रही है।
- महिला टी20 इंटरनेशनल (ओवरऑल): भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने केवल 3 मैच जीते हैं।
- एशिया कप इतिहास: एशिया कप में दोनों टीमों के बीच 7 भिड़ंत हुई हैं, जिसमें से 6 बार भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार (2022 में) सफलता मिली है।
- पिछली भिड़ंत: इससे पहले 2024 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
मैच से जुड़ी मुख्य जानकारी (Match Details)
भारत और पाकिस्तान से जुड़ी मैच की हाईलाइट पर एक नजर डालें।
- मैच: भारत बनाम पाकिस्तान (मैच 9, ग्रुप-ए)
- दिनांक व समय: 5 सितंबर 2026 | रात 8:00 बजे IST (टॉस: 7:30 बजे)
- स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- लाइव ब्रॉडकास्ट (TV): Sony Sports Ten 1, Ten 3 (हिंदी), Ten 4
- लाइव स्ट्रीमिंग (Mobile/OTT): SonyLIV ऐप और वेबसाइट
दोनों टीमों का संभावित स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चराणी, क्रांति गौड़, जी. कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
पाकिस्तान महिला टीम: सदाफ शम्स, गुल फिरोजा, एयमन फातिमा, आयशा जफर, मुनीबा अली (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तूबा हसन, वहीदा अख्तर, शवाल जुल्फिकार, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, उम्मे हानी, इमान नसीर।
जानें टीवी पर कहां देखें India vs Pakistan Women मैच?
अगर आप भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप इसे सब्सक्राइब कर मैच देख सकते हैं।
मोबाइल और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
टीवी के अलावा मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. यानी मोबाइल, लैपटॉप या अन्य समर्थित डिवाइस पर SonyLIV के जरिए मुकाबला देखा जा सकता है। मोबाइल पर इसका सस्ते में सब्सक्रीप्शन मौजूद है। आप चाहें तो दिन के हिसाब से भी सब्सक्रीप्शन ले सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का मैच?
अगर आप फ्री में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो DD Sports और DD Free Dish पर मैच का देख सकते हैं.












