close
LIVE UPDATE

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, वृंदावन में चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। वह श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज परिसर में रह रहे थे।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिष्य दीपक परिसर की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

htg4ax1a0aagtsh
htg4ax1a0aagtsh

पुलिस पहुंची घटनास्थल, जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

लोगों का ये भी कहना है कि प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं,कमरे में ग्राइंडर मिला है, इससे चोट पहुंचाने का शक है,लोगों के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था, मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है। फिलहाल आधिकारिक बयान आना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की शुरुआती जांच में चौथी मंजिल से गिरने की घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा है। इसलिए फिलहाल इसे अंतिम रूप से आत्महत्या या हत्या कहना जल्दबाजी होगी।

जबलपुर के रहने वाले थे दीपक लोधी

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दीपक मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे और दीक्षा लेने के बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया था। वह केली कुंज से जुड़े परिसर में रहकर साधना कर रहे थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मृतक दीपक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दीपक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मौत के कारण को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *