close
LIVE UPDATE

अर्नब मतलब तबाही: बारिश और तबाही के साथ झारखंड में साइक्लोन अर्नब ने दिखाया रंग, सावधान रहें सुरक्षित रहें… मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Jharkhand me cyclone ka asar

Weather News: चक्रवात अर्नब अपना रंग दिखा रहा है।झारखंड में घुसते ही बारिश और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। 150 km की रफ्तार से चलने वाली हवा की रफ्तार झारखंड में कदम तो हुई है पर फसल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आज 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका है। साथ ही ठंड भी बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट

पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा।
कोल्हान क्षेत्र और चतरा समेत अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। कुछ इलाकों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तूफान के असर से इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. साथ ही सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है. लोगों से पेड़ों से दूर रहने की अपील की गई है. क्योंकि तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने या अस्थायी संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने का खतरा हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि 30 अक्टूबर से मौसम के मिजाज में नरमी आने लगेगी। इसलिए 29 अक्टूबर तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. पलामू में 29 अक्टूबर को सभी तरह के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. हाल के दिनों की घटनाओं को देखते हुए पलामू की नदी और जलाशयों में निगरानी बढ़ा दी गयी है. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी प्रकार के स्कूलों को बंद रखने को कहा है. इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि पलामू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. जबकि रांची और पूर्वी सिंहभूम में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का आदेश पहले ही जारी कर दिया गया था.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *