VIDEO- ‘पति लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला न हो’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल; अक्षरा सिंह से पवन सिंह की माफी भी चर्चा में

पटना: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मंच पर माफी मांगने का उनका वीडियो चर्चा में आया और अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्योति अपनी बहन की शादी और होने वाले जीजा को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान वह कहती हैं कि पति पैसे वाला हो या न हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा और वफादार होना चाहिए। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇
ज्योति सिंह का वीडियो नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। https://t.co/NyXsURwnk3
ये खबर भी पढ़ें…— बेगूसराय जिला 🇮🇳 (@BegusaraiJila09) October 22, 2026
‘पैसे वाला हो या न हो, लेकिन लॉयल होना चाहिए’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को सिंदूर खेला के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें ज्योति सिंह अपनी बहन जूही सिंह और सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करती दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान जूही की शादी और उनके होने वाले पति को लेकर चर्चा शुरू होती है।
वीडियो में एक सहेली जूही के लिए अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना करती है। इस पर ज्योति सिंह कहती हैं कि अच्छा पति मिले, तभी मांग में सिंदूर भरने की कामना करनी चाहिए, वरना अकेले रहना भी ठीक है।
इसके बाद वह अपनी बहन के लिए अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए कहती हैं कि पति पैसे वाला हो या न हो, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा होना चाहिए और वह वफादार होना चाहिए। इसी बातचीत में ज्योति का यह कथन भी सुनाई देता है कि पति ऐसा नहीं होना चाहिए जो ‘10 जगह मुंह मारने वाला’ हो।उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो में ज्योति सिंह ने किसी का नाम लेकर यह बात कही हो, ऐसा स्पष्ट नहीं है।
‘पति लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला न हो…’
वायरल हो रहा यह वीडियो ‘सिंदूर खेला’ के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में ज्योति सिंह अपनी बहन जूही सिंह और कुछ सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। बातचीत के दौरान जब जूही की शादी और होने वाले पति को लेकर चर्चा छिड़ती है, तो वीडियो में कई दिलचस्प और तीखी टिप्पणियां सामने आती हैं:
• सहेली कहती है— “हे माता हमार सखी के मांग लाल क द…” जिस पर ज्योति सिंह जवाब देती हैं, “नहीं माता, अच्छा पति मिले तब ही लाल करिएगा… नहीं तो ऐसे भी ठीक है…”
• बातचीत आगे बढ़ने पर जूही सिंह कहती हैं, “आप सब लोग मनाएं कि मेरा पति अच्छा आए… नहीं तो मत आए…”
• इस पर ज्योति सिंह अपनी बहन को नसीहत देते हुए कहती हैं कि माता रानी तुमको बहुत अच्छा पति दें। पैसे वाला दे चाहे मत दे, पर स्वभाव का अच्छा हो, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला न हो।
• इस पर एक सहेली मजाकिया अंदाज में कहती है, “थूक के चाटे वाला ना होखे…”
ज्योति सिंह का यह बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा
ज्योति सिंह का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब पवन सिंह और उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर पहले से ही चर्चाएं होती रही हैं। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। उनके रिश्ते में विवाद की खबरें भी सामने आती रही हैं और तलाक से जुड़ा मामला अदालत में विचाराधीन बताया जाता है।
ऐसे में ज्योति सिंह के वफादार जीवनसाथी वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इस बयान को पवन सिंह से जोड़कर देखना केवल अटकल होगी, क्योंकि वायरल वीडियो में ज्योति ने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया है।












