close
LIVE UPDATE

स्कूल में महिला कर्मी का यौन शोषण: नौकरी से हटाने के नाम पर फादर ने कई बार किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा से बिगड़ी तबियत

गोड्डा मिशनरी स्कूल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, फादर पर FIR

Godda News: जिले में नौकरी दिलाने और  फिर नौकरी से हर देने की धमकी के बीच बड़ा यौन शोषण का मामला सामने आया है।  मामला यहां तक पहुंच गया कि कई बार  S*X संबंध बनाने के बाद महिला कर्मी गर्भवर्ती हो गई।जानकारी होते ही आरोपी ने जबरन गर्भपात की दवा भी खिलाई।

झारखंड के गोड्डा जिले से एक गंभीर मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद पंचायत स्थित मिशनरी स्कूल में काम करने वाली एक आदिवासी महिला ने वहां के फादर थामस सोरेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी फादर के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का आरोप है कि उसे मिशनरी स्कूल में रसोइया का काम दिया गया था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर नौकरी से हटाने और उसके बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी देकर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप ये भी है कि फादर थामस सोरेन ने नौकरी से हटाने के नाम में जबरन गलत तरीके से S**X किया।जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई। फादर ने गर्भपात कराने के लिए जबरन दवा खिलाई जिससे महिला की तबियत खराब हो गई।तब मामले का खुलासा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्भवती होने पर गर्भपात (Abortion ) की दवा देने का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे गर्भपात की दवा दी और पूरे मामले को छिपाकर रखने का दबाव बनाया। दवा लेने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।महिला की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और सुंदरपहाड़ी थाने में FIR दर्ज की गई।

नौकरी के नाम पर यौन शोषण का आरोप

महिला के आरोपों ने मिशनरी संस्थान में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के अनुसार, नौकरी और बच्चे की पढ़ाई का दबाव बनाकर कथित तौर पर महिला का शोषण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच के बाद ही आएगी सच्चाई

थाना प्रभारी विधान चंद्र पटेल ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 1 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, उस समय तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी ने भी गोड्डा एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच महत्वपूर्ण होगी। आरोपी का पक्ष भी सामने आना बाकी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *