close
LIVE UPDATE

झारखंड : बीबी पर अश्लील टिप्पणी से नाराज था होटल मालिक, सेल्समैन की हत्या का खौफनाक खुलासा, सफाईकर्मी को दी थी 50 हजार की सुपारी

Ranchi Murder Case: होटल मालिक की पत्नी पर कथित अश्लील टिप्पणी और आर्थिक विवाद बना हत्या की वजह। पुलिस ने मालिक और सफाईकर्मी को किया गिरफ्तार।

Ranchi Murder Case: रांची में सेल्समैन की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। होटल मालिक की पत्नी पर कथित अश्लील टिप्पणी करना और होटल में आर्थिक नुकसान पहुंचाना सेल्समैन की हत्या की वजह बना। आरोप है कि कृष्णा स्वीट्स के मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ू ने अपने ही होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल की हत्या की साजिश रची थी।

हत्या को अंजाम देने के लिए सफाईकर्मी को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें 7 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।यह वारदात 29 और 30 अक्टूबर की दरम्यानी रात रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित करकट्टा मोड़ के पास हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर सेल्समैन की हत्या कर दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी विवाद, कथित अश्लील टिप्पणी और आर्थिक नुकसान को मुख्य वजह बताया है।

पत्नी पर अश्लील टिप्पणी से नाराज था होटल मालिक

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, मृतक बानेश्वर गोराई पिठोरिया इलाके के अलग-अलग होटलों में स्टाफ और वेटर उपलब्ध कराने का काम करता था। उसने कृष्णा स्वीट्स में भी कर्मचारियों को काम पर लगवाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल मालिक की पत्नी अक्सर पूजा करने के लिए होटल आती थी। इसी दौरान मृतक कथित तौर पर उस पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करता था। इस बात को लेकर होटल मालिक उससे नाराज था।

इसके अलावा पुलिस के मुताबिक, होटल की बिक्री से मिलने वाली रकम में भी गड़बड़ी की जा रही थी, जिससे मालिक को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इन दोनों बातों को लेकर होटल मालिक और सेल्समैन के बीच कई बार विवाद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 हजार रुपये में दी हत्या की सुपारी

पुलिस के अनुसार, होटल मालिक कृष्णा कुमार ने सफाईकर्मी अमित कुमार के साथ मिलकर बानेश्वर गोराई की हत्या की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के बदले अमित को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। इसमें से 7 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक और होटल मालिक के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी। जब मालिक उसे डांटता था तो वह कुछ दिनों के लिए होटल छोड़कर चला जाता था। इतना ही नहीं, वहां काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों को भी अपने साथ ले जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन घटनाओं से होटल मालिक की नाराजगी और बढ़ गई थी।

ससुराल जाते समय रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस के मुताबिक, 29-30 अक्टूबर की रात बानेश्वर गोराई अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत उसका पीछा किया। करकट्टा मोड़ के पास उसे घेरकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मानबाजार थाना क्षेत्र स्थित सिंदूरपुर गांव का रहने वाला था।

एसआईटी ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद होटल मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ू और सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों की संलिप्तता सामने आई है।

बाइक, कुल्हाड़ी और डीवीआर समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और आरोपियों के कपड़े बरामद किए हैं।इसके अलावा पुलिस ने एक डीवीआर, दो वाई-फाई राउटर और एक स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *