close
LIVE UPDATE

मौत बनकर दौड़ा 18 चक्का ट्रेलर, 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 7 की ली जान, स्कूटी सवार को बचाने पहुंचे थे ग्रामीण

कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर 5 नवंबर की रात तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने स्कूटी सवार की मदद के लिए जुटे ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं।

खूंटी।धनतेरस से पहले एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। भीषण हादसे में सात लोगों की जान चली गयी। घटना झारखंड के खूंटी जिले की है, जहां देर रात रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क किनारे एक स्कूटी सवार की मदद के लिए जुटे ग्रामीणों को तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों और तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

स्कूटी सवार को बचाने पहुंचे थे ग्रामीण, तभी मौत बनकर आया ट्रेलर

यह दर्दनाक हादसा 5 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के अंधेरे में एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा था। उसे मुसीबत में देखकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ युवक झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर यह सब देख रहे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा 18 चक्का ट्रेलर वहां पहुंचा और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।अचानक हुए इस हादसे में ग्रामीणों को बचने का मौका तक नहीं मिला। भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। स्थानीय निवासी बिरसा नायक की पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक की भी दुर्घटना में मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ नायक के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।घटना में घायल लोगों को तत्काल खूंटी सदर अस्पताल और तोरपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तीखे मोड़ और अंधेरे ने बढ़ाया हादसे का खतरा: एसपी

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया।एसपी के मुताबिक, स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीण मदद के लिए सड़क किनारे जुटे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अंधेरा होने के कारण 18 चक्का वाहन के चालक को सड़क किनारे मौजूद लोग नजर नहीं आए। इसी दौरान ट्रेलर ने वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

सात मौतों के बाद सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर उतरे लोग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सात लोगों की मौत के विरोध और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने कर्रा रेलवे फाटक के पास सड़क जाम कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *