close
LIVE UPDATE

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, चार महिलाओं और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

खूंटी में ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, चार महिला और तीन बच्चों की मौत

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से शुक्रवार सुबह बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने सड़क किनारे जमा लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में 11 महीने के मासूम की भी जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे ने सब की रूह कंपा दी है।

स्कूटी हादसे के बाद हुआ बड़ा ट्रक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 9:45 से 10 बजे के बीच कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्कूटी दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास की बस्ती के लोग, महिलाएं और बच्चे मौके पर पहुंच गए। लोग स्कूटी सवार की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे भारी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पुलिया की दीवार तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में जयंती देवी, अंजली कुमारी, मानहू देवी, पाको देवी, गोलू कुमार, तूती कुमारी और 11 महीने का सौरभ नायक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, 12 वर्षीय सौरभ नायक ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक पांच वर्षीय बच्ची खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रक चालक और खलासी फरार

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना इतनी वीभत्स थी कि स्थानीय लोगों का आक्रोश उबल पड़ा।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *