close
LIVE UPDATE

सरकारी कर्मियों की बल्ले बल्ले: दीपावली से पहले हुआ 30 दिन का बोनस का ऐलान, अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी को भी मिलेगी इतनी राशि…

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस, योगी सरकार ने 30 दिन के बोनस को दी मंजूर

Dipawali Bonus News:  दीपावली से पहले राज्य सरकार का सरकारी कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान हुआ है। सरकार ने फैसला लिया है की 30 दिनों का बोनस सीधे खाते में आयेंगे। इस ऐलान के साथ ही कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारी संघ इसे सरकार का बड़ा तोहफा मान रहे है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस देने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर त्योहार से पहले खुशी आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, गैर-राजपत्रित राज्य सरकारी कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के पात्र कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।

बोनस की 25 फीसदी रकम मिलेगी नकद

सरकार की ओर से तय भुगतान व्यवस्था के अनुसार, बोनस की कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों को नकद दिया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत राशि उनके भविष्य निधि (PF) खाते में जमा की जाएगी।हालांकि, जो कर्मचारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जल्द रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बोनस की पूरी राशि नकद भुगतान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दैनिक वेतनभोगी और अनुबंध कर्मचारियों को भी लाभ

योगी सरकार ने अपने इस फैसले में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी शामिल किया है। ऐसे कर्मचारियों को अधिकतम 1,184 रुपये तक बोनस देने का प्रावधान किया गया है।

दिवाली से पहले कर्मचारियों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा माना जा रहा है। त्योहार से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। अब कर्मचारियों की नजर बोनस की वास्तविक भुगतान तिथि पर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *