close
LIVE UPDATE

झारखंड में एक और जिले में स्कूल बंद : कड़ाके की ठंड के बाद झारखंड में अलर्ट, राजधानी रांची के बाद इस जिले में भी स्कूल किया गया बंद

Schools closed in another district in Jharkhand: Jharkhand on alert after severe cold; schools closed in this district after capital Ranchi

Jharkhand School Closed : झारखंड में पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कड़ाके की ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद झारखंड के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

राजधानी रांची में दो दिनों की छुट्टी के बाद अब पूर्वी सिंहभूम में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीसी की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूल संचालकों को स्कूल में पढ़ाई स्थगित किये जाने के आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ठंड एवं शीतलहर की चेतावनी के मद्देनज़र पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं 5–6 जनवरी 2026 को स्थगित रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश पढ़ने के लिए लिंक को टच करे…

https://x.com/i/status/2007816208121581634

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 5 और 6 जनवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *