….वो 12 दिन और ऑपरेशन ‘जान्हे हिल’: भीख मांगकर गुजारा करने वाले दंपती के पास कैसे मिले 2 जनवरी से गायब रांची के अंश-अंशिका; स्थानीय लोगों की एक फोटो ने ऐसे खोली पोल, पढ़िए पूरी अपडेट कहानी
Operation 'Janhe Hill': How did Ranchi's Ansh and Anshika end up with a couple who lived by begging? A photo of locals exposed the truth. Read the full story.

Ranchi/Ramgadh 14जनवरी : रांची के धुर्वा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए अंश और अंशिका की बरामदगी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। रामगढ़ पुलिस, बजरंग दल और स्थानीय लोगों की सतर्कता ने 48 घंटे के भीतर इस केस को सुलझा लिया है। बच्चे अब सुरक्षित हैं, लेकिन भीख मांगने वाले के पास बच्चे मिलने की कहानी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जान्हे की पहाड़ी और वो ‘संदिग्ध’ दंपती
रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित ‘जान्हे की पहाड़ी’ इस पूरी घटना का केंद्र बनी। यहां सोनम और सूर्या नाम का एक दंपती रुका हुआ था। यह दोनों मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं और रजरप्पा इलाके में भीख मांगकर गुजारा करते हैं।

कैसे हुआ खुलासा? (स्थानीय लोगों की सूझबूझ)
इस ऑपरेशन की सफलता का श्रेय स्थानीय लोगों की सतर्कता को जाता है।
- संदेह: लोगों ने देखा कि सोनम और सूर्या की हाल ही में शादी हुई है, लेकिन उनके पास दो बच्चे (अंश और अंशिका) हैं। नवविवाहित जोड़े के पास इतने बड़े बच्चे देखकर लोगों को शक हुआ।
- पूछताछ: जब स्थानीय लोगों ने कड़ाई से पूछा, तो वे घबरा गए।
- वेरिफिकेशन: लोगों ने तुरंत बच्चों की फोटो खींची और वायरल मैसेज के जरिए परिजनों तक पहुंचाई। फोटो देखते ही परिजनों ने पुष्टि कर दी कि ये उन्हीं के बच्चे हैं।

मंशा क्या थी?
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी दंपती का अपना कोई बच्चा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि या तो वे बच्चों को पालने के लिए ले आए थे या फिर उनसे भीख मंगवाने का कोई बड़ा रैकेट इसके पीछे हो सकता है। पकड़े जाने से ठीक पहले वे चितरपुर में किराये का कमरा लेने की फिराक में थे, ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े।अभी फिलहाल पुलिस और रह में जाने की तैयारी कर ली है ताकि पूरी कहानी का माजरा समझ में आया।
पुलिस एक्शन और एसपी का बयान
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ मिलकर जान्हे की पहाड़ी को घेर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चा भीख मांगने वाले के पास कैसे पहुंचा? इसकी जांच के साथ ही बच्चों को फिलहाल एसपी आवास में रखा गया है, जहां रांची के ग्रामीण एसपी और परिजनों ने उनसे मुलाकात की।









