close
LIVE UPDATE

Big Breaking: 2 जनवरी से लापता भाई-बहन अंश और अंशिका सकुशल बरामद; पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking: Brother and sister Ansh and Anshika, missing since January 2nd, found safe; police take swift action, arrest two accused

रांची/रामगढ़ 14 जनवरी:राजधानी रांची से 2 जनवरी से लापता हुए भाई-बहन, अंश और अंशिका को लेकर चल रही परिजनों और पुलिस की चिंता आखिरकार खत्म हो गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चों के सकुशल मिलने की खबर से उनके परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी और राहत का माहौल है।

रांची SP खुद पहुंचे रामगढ़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची के पुलिस अधीक्षक (SP) खुद लापता बच्चों को लेने के लिए रामगढ़ रवाना हुए। फिलहाल, स्थानीय पुलिस की देखरेख में बच्चों को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

दो संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इन दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस यह पता लगाने के लिए उनसे गहन पूछताछ कर रही है कि बच्चों को किन परिस्थितियों में रांची से रामगढ़ ले जाया गया और इस घटना के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या था।

मालूम हो कि रांची से 2 जनवरी को भाई अंश और बहन अंशिका लापता हो गए थे। CID जांच में लगी थी उसके वावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। बच्चे के सकुशल बरामदकी के लिए राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संस्था और गैंगस्टर भी लगे थे।जिससे दवाब काफी बढ़ गया था। नए साल में पुलिस प्रशासन पर ये बड़ा धब्बा बन गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जल्द होगी घर वापसी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद बच्चों को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इसे एक बड़ी सफलता मानते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी अनहोनी टल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *