ये मां है या रेसर ! बेटी का बर्थडे मनाया और फिर भाग गयी अपने आशिक के साथ, कुछ दिन पहले भी भागी थी प्रेमी संग, बच्चे बेड पर रोते मिले…
Is she a mother or a racer? She celebrated her daughter's birthday and then ran away with her lover. She had also eloped with her lover a few days earlier, and her children were found crying on their beds.

Love Story : बेटी का बर्थडे मनाया और फिर प्रेमी संग फरार हो गयी। अब इस मामले में पुलिस विवाहिता और उसके Lover की तलाश कर रही है। मामला बेतिया जिले नौतन थाना क्षेत्र की है, जहां एक विवाहिता महिला ने अपनी बड़ी बेटी का बर्थडे धूमधाम से मनाने के बाद रात के अंधेरे में अपने Lover के साथ घर छोड़ दिया।
बताया जा रहा है नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने बीते अपनी बड़ी पुत्री का बर्थडे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया। घर में पकवान बनाए गए, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को खाना खिलाया गया। सब कुछ सामान्य लग रहा था। रात होने पर परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए और बच्चों को भी बिस्तर पर सुला दिया गया।
लेकिन रात करीब 11 बजे के बाद अचानक बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब महिला की सास कमरे में पहुंची, तो नजारा चौंकाने वाला था। विवाहिता बहू कमरे में मौजूद नहीं थी। जब घर की तलाशी ली गई, तो पता चला कि घर में रखे करीब दस हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण भी गायब हैं। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि महिला अपने Lover के साथ फरार हो गई है।
इस मामले में फरार महिला की सास ने 12 जनवरी को नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। सास ने अपने बयान में बताया कि उनकी बहू पहले भी पिछले वर्ष 23 मार्च को अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी थी। उस समय उसे कालीबाग इलाके से पकड़कर वापस घर लाया गया था। लेकिन अब एक बार फिर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है। महिला की सास ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करगरिया वार्ड आठ निवासी मोहित कुमार पर बहू के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।









