close
LIVE UPDATE

झारखंड बंद अपडेट: स्कूल बंद, गाड़ियों के पहिये थमे, झारखंड बंद का कई जिलों में व्यापक असर, पुलिस टीम जगह-जगह तैनात

Jharkhand Bandh Update: Schools closed, vehicles halted, Jharkhand Bandh has widespread impact in many districts, police teams deployed at various places.

Jharkhand Band /17जनवरी 25: झारखंड बंद का आज कई जिलों में व्यापक असर दिख रहा है। पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। झारखंड बंद के दौरान रांची समेत कई जिलों में सड़क जाम, प्रदर्शन और नारेबाजी हुई, वहीं एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। संगठनों ने हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस बंद का असर राजधानी रांची सहित खूंटी, चाईबासा और अन्य जिलों में देखने को मिला। संगठनों का कहना है कि सोमा मुंडा की हत्या कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि जमीन, जंगल और जल की रक्षा के लिए उठने वाली संघर्षशील आवाज को दबाने की एक साजिश है। बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम को राज्य के कई जिलों में मशाल जुलूस निकाले गए। प्रशासन ने आम लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, बंद समर्थक संगठनों ने दो टूक कहा है कि जब तक सोमा मुंडा की हत्या के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध और आंदोलन जारी रहेगा।वहीं, बंद के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन रांची और खूंटी समेत कई जिलों में शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। कई जगहों पर मामूली नोंकझोंक भी बंद के दौरान दिखायी पड़ी।

पिठोरिया चौक जाम, यातायात पूरी तरह ठप
झारखंड बंद के दौरान आदिवासी संगठनों ने रांची के पिठोरिया चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। बड़ी संख्या में बंद समर्थक सड़क पर उतर आए और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने साफ कहा कि जब तक सोमा मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आदिवासी संगठनों में इस हत्या को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था

बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रांची, खूंटी और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता, शूटर और कथित भूमि माफिया अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन संगठनों का मिला समर्थन

झारखंड बंद को कई आदिवासी संगठनों का व्यापक समर्थन मिला है। इनमें प्रमुख रूप से आदिवासी समन्वय समिति खूंटी, आदिवासी बचाओ मोर्चा, मानकी मुंडा संघ चाईबासा, आदिवासी जनपरिषद, आदिवासी महासभा, केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, आदिवासी छात्रसंघ, नगड़ी जमीन बचाओ समिति सहित कई अन्य संगठन शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *