close
LIVE UPDATE

“मुझे पति खुश नहीं कर पाता है” पत्नी अपने प्रेमी को खून से लिखती है खत, बात नहीं करने पर चाकू से काटने लगती है, कहती है पति खुश नहीं कर पाता है, महिला आयोग ने एक महीने..

"My husband is unable to make me happy" Wife writes a letter to her lover in blood, starts cutting herself with a knife if he doesn't talk to her, says her husband is unable to make her happy, Women's Commission has given a one month...

Crime News : “पत्नी खून से अपने प्रेमी को खत लिखती है, प्रेमी उससे बात नहीं करता तो वह अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार करने की धमकी देती है। पत्नी कहती है, मेरा पति उसे खुश नहीं कर पाता है, उसकी शारीरिक जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है” पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने अब महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पूरा मामला बिहार के अरवल जिले का है।

पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों और चाकू से वार कर लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वहीं पत्नी ने पति पर उपेक्षा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने फिलहाल पति-पत्नी को साथ रहने के लिए एक महीने का समय दिया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के लिए खून से खत लिखती है और जब प्रेमी उसे इग्नोर करता है, तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को चाकू से काटने की धमकी देती है।

वहीं पत्नी का कहना है कि उसका पति उसकी भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता, जिसके कारण वह अकेलापन और अवसाद महसूस करने लगी। पति-पत्नी दोनों अरवल जिले के ही रहने वाले हैं और उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शुरुआती चार साल तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन वर्ष 2025 में रिश्तों में दरार आने लगी। पति पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है।

पति का कहना है कि उसी की कमाई से घर चलता है, लेकिन पत्नी को उसके बाहर रहने से आपत्ति होने लगी। पति ने बताया कि जुलाई 2025 में उसे पत्नी के व्यवहार पर शक हुआ। वह जब भी पत्नी को फोन करता, उसका मोबाइल व्यस्त रहता और वह अक्सर व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन दिखाई देती थी। पूछने पर पत्नी पहले बात टालती रही, लेकिन एक दिन जब पति ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसे किसी युवक के साथ लगातार बातचीत के सबूत मिले।

पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को अब भी अपनाना चाहता है, लेकिन पत्नी का दूसरे मर्द के साथ संबंध किसी भी पति के लिए असहनीय है। दूसरी ओर पत्नी ने अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी से पहले पति का भी किसी अन्य लड़की से संबंध था। शादी के बाद भी वह उसे समय नहीं देता, अक्सर बाहर रहता है और एक पत्नी के रूप में जो स्नेह और साथ चाहिए, वह उसे नहीं मिल पाया।

पत्नी का कहना है कि वह घर में अकेली रहकर बोर और मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर एक युवक से पहचान हुई। बातचीत बढ़ी और वह उससे भावनात्मक रूप से जुड़ गई। पत्नी का दावा है कि जब उस युवक को पता चला कि वह शादीशुदा है, तो उसने दूरी बना ली। इसी मानसिक तनाव में उसने अपने खून से उसे पत्र लिखा, ताकि वह उससे बात करे।

मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब 21 नवंबर 2025 को पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हुआ। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और अभद्र तरीके से उसके बाल काट दिए। जब महिला के माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की गई। इसके बाद पूरा परिवार थाने पहुंचा। महिला की मां ने आरोप लगाया कि अरवल थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद मामला बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि इस विवाद में लड़की का मायका भी जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहा है, जिससे दांपत्य जीवन और बिगड़ रहा है। प्रो. अप्सरा ने बताया कि लड़की की मां चाहती है कि बेटी ससुराल न जाए, लेकिन साथ ही तलाक भी नहीं चाहती। आयोग ने फिलहाल पति-पत्नी को साथ रहने का एक मौका देते हुए एक महीने का समय दिया है। महिला फिलहाल अपने ससुराल गई है और 16 फरवरी को दोनों को आयोग के सामने पेश होकर यह बताना होगा कि वे साथ रहना चाहते हैं या अलग होना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *