close
LIVE UPDATE

बारिश का अलर्ट : कड़ाके की ठंड के बीच अब जारी हुआ बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी में कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Rain alert: Amid the severe cold, a rain alert has been issued. IMD warns of heavy rain and strong winds in several states, with the impact of a western disturbance.

IMD Big Alert : देशभर में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से जहां पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी होगी। छह राज्यों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। हालांकि एक राहत की बात ये है कि बादल छाने की वजह से ठंड में कुछ राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेल और सड़क यातायात भी कई जगह बाधित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल यूपी के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे का असर बना रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में जो लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, उस पर अब ब्रेक लगने के आसार हैं। इससे रात के समय ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। इसके चलते अगले एक से दो दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय ठंड की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन सुबह और देर रात कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी कुछ दिन तक कोहरे से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22 जनवरी से बारिश के आसार

आईएमडी ने बताया है कि 22 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक-दो दिन तक होने वाली इस बारिश से कोहरे में कुछ कमी आ सकती है। बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश के दौरान और उसके तुरंत बाद ठंड और अधिक चुभने वाली महसूस हो सकती है।

हिमालय में होगी भारी बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके पीछे एक और ताकतवर विक्षोभ आने वाला है। इन दोनों के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में भारी से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 20 जनवरी से हल्की से मध्यम बर्फबारी शुरू होकर 23 से 25 जनवरी के बीच यह और तेज हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनाली, शिमला, गुलमर्ग, कश्मीर घाटी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी चादर बिछने की संभावना है। यह बर्फबारी न सिर्फ पर्यटन के लिहाज से अहम होगी, बल्कि नदियों और झीलों में जलस्तर बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी, जो आने वाली गर्मियों के लिए बेहद जरूरी है।

पहले क्यों कम पड़ी बर्फ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर और कम संख्या में आ रहे थे। ये विक्षोभ भूमध्य सागर से चलकर हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी लाते हैं, लेकिन इस बार ये अधिकतर उत्तर की ओर मुड़ जा रहे थे। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में करीब 97 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 92 प्रतिशत और उत्तराखंड में लगभग शून्य बर्फबारी दर्ज की गई। अब लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से इस सूखे का दौर खत्म होने की उम्मीद है।

मैदानी इलाकों में असर

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंचेगा। 23 से 25 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा भी बना रहेगा, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *