close
LIVE UPDATE

जमशेदपुर में AJPMA की प्रमंडलीय बैठक संपन्न, प्रोन्नति, ग्रेड पे बढ़ोत्तरी की उठी मांग, राज्य कमिटी ने कहा – हम इसे लेकर रहेंगे..

AJPMA's divisional meeting concluded in Jamshedpur; demands were raised for promotions and grade pay increases, and the state committee said, "We will pursue these demands."

जमशेदपुर/ 2.2.26:  ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) का कोल्हान प्रमंडल की बैठक रविवार 1 फरवरी को जमशेदपुर के चांडिल डैम के रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और चाईबासा के साथी उपस्थित हुए। बैठक में महिला और पुरुष कर्मियों की संख्या काफी अधिक थी। एसोसिएशन की बैठक में राज्य कमिटी के साथ साथ, जमशेदपुर जिला के MGM ,जिला कमिटी के सारे सदस्य उपस्थित थे।

img 20260201 wa0009
img 20260201 wa0009

नियमितीकरण के 10 वर्ष पूरे

AJPMA की जमशेदपुर जिला शाखा के अजीत महतो द्वारा बताया गया कि ये बैठक काफी अहम है। हमलोगों ने अपने एसोसिएशन के बैनर तले लबे संघर्ष के बाद अनुबंध से नियमित सेवा में बहाल हुए हैं। हमारे नियमितीकरण के 10 वर्ष पूरे होने की खुशी में ये बैठक आयोजित की गई है। हमारा एसोसिएशन अपनी एकता और संघर्ष के बदौलत नई उपलब्धि हासिल करता है।  कर्मियों के हित में आगे और भी कई उपलब्धि हासिल करनी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

img 20260202 wa0003
img 20260202 wa0003

ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी,प्रोन्नति है अगला लक्ष्य

मौके पर मौजूद कर्मियों को ओम प्रकाश ठाकुर ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारे एसोसिएशन का अगला लक्ष्य ग्रेड पे में बढ़ोतरी और प्रोन्नति है।फार्मासिस्ट संवर्ग के साथियों का ग्रेड पे में बढ़ोतरी का कार्य संपन्न हो चुका है अब बाकी संवर्ग के हित में ये कार्य प्रगति पर है जिसे हम लेकर रहेंगे।

img 20260202 wa0004
img 20260202 wa0004

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चांडिल डैम के रिसोर्ट में कोल्हान प्रमंडल के सभी GNM, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ANM एवं अन्य संवर्ग ने जुटकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए राज्य कमिटी को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कर्मियों को होने वाली  कठिनाइयों की भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसका समाधान का भी राज्य कमिटी द्वारा आश्वासन दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बैठक  में राज्य कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महासचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित चंदन ठाकुर, सुनंदा जायसवाल, चंदन कुमार, बहमनी हेंब्रम,  सजल कुमार, मनोज कुमार, आनंद कुमार, राजेश कुमार उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

img 20260201 wa0032
img 20260201 wa0032

बैठक सह वनभोज  में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। नियमितीकरण के 10 वर्ष पूरे होने की खुशी सभी के चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। महिला कर्मियों ने  म्यूजिकल चेयर, नौका विहार का भी आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि सरकार सभी अनुबंधकर्मियों का भी नियमितीकरण जल्द करे।

कर्मक्रम में MGM मेडिकल कॉलेज और जिला के संजय कुमार, सीमा कुमारी, अमोद कुमार, गुरुबाणी गगराई, शंभू दास, जोसफिन जी, अर्चना कुमारी, सुमित्रा मोदी, दिनेश घोष, ब्राजों टुडू, ललिता कुमारी, कंचन कुमारी, सुमन कुमारी, रोशनी कुमारी सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *