BDO गिरफ्तार : चैंबर में कर रहे थे ऐसा काम, तुरंत हो गये गिरफ्तार, पूरे प्रखंड में मच गया हंगामा, जेब में 50000 रुपये भी मिले…
BDO arrested: He was doing such work in his chamber, was immediately arrested, there was an uproar in the entire block, 50,000 rupees were also found in his pocket...

BDO राकेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटना से पहुंची टीम ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया।
BDO Arrest : BDO को चैंबर में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर पूरे अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। पूरा मामला रिश्वतखोरी का है। बिहार के गया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना से विशेष रूप से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की और BDO को 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हें पटना लेकर रवाना हो गई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।जानकारी के मुताबिक, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने बीडीओ (BDO ) राकेश कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि BDO विभिन्न विकास योजनाओं को पास कराने और उनके क्रियान्वयन के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई की योजना बनाकर टीम सोमवार को गया पहुंची।बताया जाता है कि BDO राकेश कुमार योजना संख्या 325/26 के तहत एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। तय रणनीति के अनुसार पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेने के लिए वे नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी के चैंबर में पहुंचे थे।
जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम ली, वहां पहले से मौजूद निगरानी टीम के सदस्यों ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से नगर प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि BDO राकेश कुमार के खिलाफ पहले से कई शिकायतें मिली थीं।
उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी हर योजना में रिश्वत की मांग कर रहा था और इस संबंध में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी निगरानी के पास उपलब्ध हैं। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।वहीं नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने बताया कि BDO का रवैया बेहद दबाव बनाने वाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश कुमार बार-बार फोन कर रिश्वत की मांग करते थे और यहां तक कि गूगल पे के माध्यम से पैसे भेजने को भी कहते थे।









