close
LIVE UPDATE

कॉलगर्ल बनने के लिए बहू को ससुरालवालों ने किया मजबूर, तंग आकर महिला ने दे दी अपनी जान, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

In-laws forced daughter-in-law to become a call girl, fed up, woman took her own life, police arrested three people

एक बेहद चौंकाने और संवेदनशील मामला सामने आया है। 22 साल की बहू को ससुरालवाले कॉलगर्ल बनाना चाहते थे। ससुरालवालों के गंदे इरादे से दुखी होकर एक दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
________________________________________

Crime News : दुल्हन को ससुरालवाले कॉलगर्ल बनने के लिए दवाब बनाते थे। विवाहिता पर इस कदर प्रेशर था कि वो इसे झेल नहीं पायी और फिर अपनी जान दे दी। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ये घटना सामने आयी है। आरोप है कि 22 वर्षीय अंजनाबाई शेखर पाटिल ने अपने ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना कर्नाटक के बसावकल्याण क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां महिला का शव उसके ससुराल के घर के अंदर फंदे से लटका मिला।अंजनाबाई मूल रूप से बीदर जिले के भालकी की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2022 में शेखर पाटिल से हुई थी। शादी के बाद वह बसावकल्याण के ओम कॉलोनी स्थित ससुराल में रह रही थी। दंपती का एक 11 महीने का मासूम बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही अंजनाबाई को ससुराल में कॉलगर्ल बनाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

मृतका के पिता विजयकुमार ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि अंजनाबाई पर कॉलगर्ल बनकर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया जा रहा था और जब उसने कॉलगर्ल बनने का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता का दावा है कि उनकी बेटी ने कई बार अपने हालात के बारे में परिवार को बताया था, लेकिन सामाजिक दबाव और बच्चे के भविष्य को देखते हुए वह ससुराल में ही रहने को मजबूर थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के दिन अंजनाबाई का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और जबरन देह व्यापार के एंगल से भी जांच रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *