close
LIVE UPDATE

VIDEO- “…पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी…और हम नाचे बिन घुंघरू….”….जब बेटे की शादी में बच्चन स्टाईल में डांस करते दिखे विधायक प्रदीप यादव, डाक्टर बेटे की बारात में खूब लगाये ठुमके…

VIDEO- “…Meera danced with anklets tied to her feet…and we danced without anklets…”…When MLA Pradeep Yadav was seen dancing in Bachchan style at his son's wedding, he danced a lot in his doctor son's wedding procession…

MLA Pradeep Yadav Dance/26.2.26। “…पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी…और हम नाचे बिन घुंघरू….” बेटे की शादी में विधायक प्रदीप यादव का अलग अंदाज दिखा। वो शादी में “बच्चन स्टाइल” में डांस करते दिखे। यूं तो राजनीतिक मंचों पर गंभीर और संयमित व्यक्तित्व के लिए विधायक प्रदीप यादव जाने जाते है, लें कि बेटे की शादी में अपनी खुशी को उन्होंने अलग अंदाज में बयां किया। पोड़ैयाहाट के विधायक Pradeep Yadav का बड़े बेटे Dr. Ritbij की शादी में डांस करते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

25 फरवरी को आयोजित विवाह समारोह में प्रदीप यादव का उत्साह और उनका बेफिक्र अंदाज़ लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहा। बारात में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों ने हर किसी को थिरकने को मजबूर कर दिया है। खुद विधायक प्रदीप यादव भी इस बार खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और समर्थकों के साथ खुलकर डांस किया।

फिल्म नमकहराम के गाने “…पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी…और हम नाचे बिन घुंघरू….” के गाने पर विधायक प्रदीप यादव ने ऐसा डांस किया, कि सोशल मीडिया में जमकर उनका वीडियो वायरल हो गया। कभी दोनों हाथ उठाकर झूमते तो कभी ताल से ताल मिलाते हुए थिरकते हुए उनका जुदा अंदाज जिस किसी ने भी देखा, वो हैरान रह गया। मेहमानों ने भी विधायक जी का भरपूर साथ दिया।

https://x.com/i/status/2026939474471784956

शादी में मौजूद लोगों ने कहा कि विधायक प्रदीप यादव को इतने हल्के-फुल्के और मस्ती भरे अंदाज़ में देखना एक सुखद अनुभव रहा। कई लोगों ने इसे “राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पारिवारिक खुशी का सच्चा उत्सव” बताया।विवाह समारोह में विधायक के बेटे डॉ. ऋतबीज का परिणय Dr. Jasbani के साथ संपन्न हुआ। दोनों ही चिकित्सा पेशे से जुड़े होने के कारण यह शादी सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से भी खास मानी जा रही है।

घर में इस शुभ अवसर पर उत्सव का माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के लिए यह खुशी का बड़ा अवसर रहा।सूत्रों के अनुसार, 27 फरवरी को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक जगत से जुड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रिसेप्शन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और  विद्यायक परिवार में उत्साह का माहौल बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *