रांची: दारोगा मीरा सिंह की मनी लांड्रिंग केस में स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई, पुलिस पेपर सौंपा गया, जानिये क्या है पूरा मामला
Ranchi: Hearing in the money laundering case of Inspector Meera Singh was held in the special court, police papers were submitted, know what is the whole matter.

रांची। चर्चित लेडी दारोगा मीरा सिंह को लेकर एक अहम खबर सामने आयी है। मनी लांड्रिंग केस में दारोगा मीरा सिंह के मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे पहले आज मनी लॉन्ड्रिंग केस महिला दरोगा मीरा सिंह की रांची PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई है। सुनवाई के बाद आरोपी महिला दरोगा मीरा सिंह को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है।
साथ ही कोर्ट इस मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया अब शुरू कर देगा। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। आपको बता दें कि दारोगा मीरा सिंह को ED ने अभियुक्त बनाया था। उनके खिलाफ कांड संख्या ECIR 8/2025 दर्ज किया गया था। विशेष अदालत में आज इस पर सुनवाई हुई।
दरअसल महिला दारोगा मीरा सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED ने बीते दो साल पहले रेड की थी। इस दौरान एजेंसी को 12.50 लाख रुपये कैश सहित कुछ अन्य सामान भी मिले थे। ED ने छापेमारी के दौरान जो आठ मोबाइल फोन मिले थे, उससे भी कई अहम जानकारियां ईडी को मिली थी।
दारोगा मीरा सिंह का कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा है। इससे पहले खूंटी में पोस्टिंग के दौरान भी उनके नाम के साथ विवाद जुड़ा था। उन्हें ACB ने उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसी गिरफ्तारी के बाद में ED ने ACB द्वारा दर्ज केस को टेकओवर कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।







