close
LIVE UPDATE

झारखंड : DSP पर रेप की FIR, फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, शादी का वादा कर किया रेप, गर्भपात भी कराने का आरोप, पहली बार होटल….

Jharkhand: FIR against DSP for rape, friendship started on Facebook, rape after promising marriage, also accused of forcing abortion, first time in hotel...

रांची। झारखंड में एक बार फिर खाकी कलंकित हुई है। लोहरदगा में पोस्टेड पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अमित कुमार सिंह के खिलाफ रांची के चुटिया थाना में युवती ने यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन गर्भपात और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। पुलिस ने युवती के आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता रांची की रहने वाली 25 वर्षीय युवती है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर निवासी अमित कुमार सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसी से विवाह करेगा। इसी विश्वास के आधार पर दोनों की कई बार मुलाकात हुई। शिकायत के अनुसार पहली मुलाकात कावेरी रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद 10 दिसंबर 2024 को आरोपी उसे तुपुदाना स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां शादी का वादा कर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि 12 जनवरी 2025 को जिला अतिथि गृह यानी सर्किट हाउस के कमरा नंबर 210 में भी आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद कई अन्य स्थानों पर भी दोनों की मुलाकात होती रही।

युवती का आरोप है कि 5 फरवरी 2025 को आरोपी ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसका दूसरा नाम दर्ज कराया गया। इसी कथित फर्जी पहचान पत्र के आधार पर वह उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में लेकर गया। बाद में मार्च 2025 में भी एक अन्य होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने युवती को दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवाया। युवती ने दावा किया कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी की शादी जनवरी 2025 में ही किसी अन्य महिला से हो चुकी है।

पीड़िता के मुताबिक जब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय में की, तब आरोपी के पिता ने सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर समझौते का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी और उसके परिवारवालों ने जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करवाए और शिकायत वापस लेने के लिए धमकी भी दी।

इधर, पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने कहा कि युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *