झारखंड: विधायक नीरा यादव के निज सहायक व ड्राइवर की हत्या, मां को जिंदा गाड़ने की कोशिश, विधायक ने थाना प्रभारी पर लगाये…
Jharkhand: MLA Nira Yadav's personal assistant and driver murdered, mother attempted to be buried alive; MLA accuses police station in-charge...

कोडरमा/4.6.26। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के सहायक और निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, वही उसकी मां को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। खुद विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये बताया है। नीरा यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक राजकुमार की हत्या तथा उससे पहले उनकी मां के साथ जानलेवा गतिविधि को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर विधायक ने कोडरमा ही नहीं, झारखंड की गिरती कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि –
बीती रात 9.30 बजे मेरे सहायक और निजी चालक चितरपुर निवासी राजकुमार यादव की हत्या कर दी गयी। उसके पिताजी, मां और पुत्री को घायल कर दिया गया। पिता की स्थिति अत्यंत नाजुक है।
शाम को भी उसकी मां को आरोपियों ने गड्ढे में डाल मिट्टी से भरकर दफनाने का प्रयास किया था। तब मैंने कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर मामले में तुरंत कार्यवाई करने को कहा था, पर कुछ नहीं हुआ और घटना को अंजाम दे दिया गया।









