close
LIVE UPDATE

चक्रधरपुर: थाना प्रभारी घूस मामले में गिरफ्तार, CBI की टीम को घरवालों ने रोका, विवाद के बाद थाना प्रभारी की हुई गिरफ्तारी

Chakradharpur: Station House Officer (SHO) arrested in a bribery case; family members obstructed the CBI team; arrest followed a confrontation.

चक्रधरपुर (झारखंड) : रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी को 12000 रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। घूसखोरी के प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका मिलने के बाद ये कार्रवाई की गयी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है। रेलवे सुरक्षा बल में कठिन भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेंषन ब्यूरो यानी सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले ही सीबीआई ने थाना प्रभारी के कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को अवैध वेंडर से 12000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। कमलेश समादार के खिलाफ पिछले करीब 5 महीने में सीबीआई को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद सीबीआई ने थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किया।

हालांकि गिरफ्तारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जब कमलेश संवाद के आवास पहुंची, तो वहां काफी देर तक विवाद की स्थिति बन गयी। परिवार के कुछ सदस्यों ने टीम के घर में प्रवेश का विरोध किया, जिसके कारण सीबीआई को कम करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने बाद में खड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद उन्हें घर के भीतर प्रवेश करने का मौका मिला। सीबीआई की टीम ने कमलेश समादार के बंगले से ही उन्हें हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मचा है।

सीबीआई और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क अवैध वेंडर से वसूली और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की थी जांच कर रही है। फिलहाल थाना प्रभारी के साथ सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में जल्द ही कुछ और भी अहम सुराग मिल सकता है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *