close
LIVE UPDATE

Teansfer -Posting: ट्रेजरी घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई…बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों का तबादला, 31 कर्मियों को मिली नई तैनाती

धनबाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मियों को 26 जून 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

धनबाद/19.6.26: स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से धनबाद के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) कार्यालय ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत लिपिकों के व्यापक स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही संस्थान में कार्यरत 31 लिपिकों को दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में की गई है। स्थानांतरण सूची में सदर अस्पताल, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत लिपिक शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित कर्मियों को 26 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित तिथि तक योगदान नहीं देने की स्थिति में उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा। साथ ही स्थानांतरित लिपिकों का जून 2026 का वेतन नए पदस्थापन स्थल से भुगतान किया जाएगा।

ट्रेजरी घोटाले के बाद हुई कार्रवाई

झारखंड में हुए ट्रेज़री घोटाले के बाद वित्त विभाग ने सभी विभाग को पत्र लिखकर 3 साल से एक ही स्थान पर जमे विपत्र लिपिक के स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को ये पत्र जारी किया था।जिसके आलोक में जिले भर के लिपिक का तबादला कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें लिस्ट…

img 20260619 wa0005
img 20260619 wa0005
img 20260619 wa0004
img 20260619 wa0004

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *