close
LIVE UPDATE

अच्छी खबर: पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दवाईयां सब होंगे सस्ते, कपड़े, जूते, साबुन सहित इन सामानों के दाम भी होंगे कम

Good news: Petrol, diesel, LPG, and medicines will all become cheaper; prices of items including clothes, shoes, and soap will also come down.

Good News: भारत के लिए एक अच्छी खबर जल्द सामने आ सकती है। भारत में पेट्रोल डीजल, रसोई गैस से लेकर साबुन और दवाइयां तक सस्ती होने वाली है। अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्जिन स्टॉक रिसोर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को होने वाला प्रस्तावित शांति समझौता सिर्फ एक कूटनीतिक सफलता नहीं बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ी अच्छी खबर लेकर आ सकता है।

आपको बता दें कि भारत करीब 85 फ़ीसदी कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए इस समझौते के बाद स्ट्रीट आफ हॉर्मुज से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होते ही पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

साथ ही इसका असर ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर भी पड़ सकता है। कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट होने से पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल जैसे सिंथेटिक धागे, रबर, पेट्रो केमिकल्स, कपड़े, साबुन, कॉस्मेटिक दवाइयां, टायर सस्ते हो सकते हैं। आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जुड़े जंग के दौरान ईरान ने हॉर्मुज में पाबंदी लगा दी थी। जिसके कारण तेल की आपूर्ति बाधित हो गई।

आलम यह हुआ कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई, जिसका असर भारत में भी देखने को मिला। हालांकि अब समझौते के बाद स्ट्रीट आफ हॉर्मुज पूरी तरह से खुल गया है। जाहिर है अब कच्चे तेल के आयात में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

साथ ही साथ बाजार में तेल की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी भी आ सकती है। वही एलपीजी सिलेंडर के आयात पर भी काफी ज्यादा इसका असर पड़ेगा। लगभग 88 फ़ीसदी एलपीजी आयत हॉर्मुज के रास्ते ही होते हैं। ऐसे में रास्ता खुलने के बाद भारत में पर्याप्त तौर पर एलपीजी सिलेंडर की भी उपलब्धता हो जाएगी।

जाहिर है सरकार एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखने और सब्सिडी का बोझ कम करने के लिए कीमतों में कमी कर सकती है। बताया जा रहा है कि कोल्ड क्रीम, बॉडी लोशन, काजल, लिपस्टिक, जूते चप्पल के दामों में भी कमी आ सकती है ।

वही रेडीमेड कपड़े, कालीन के कई उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा दवाइयां, सीरीज, ग्लूकोज की बोतल, मेडिकल ट्यूब, दस्ताने और मास्क जैसे कई हेल्थ प्रोडक्ट्स भी सस्ते हो सकते हैं। साथ ही साथ कीटनाशक और पेस्टिसाइड्स के अलावा अन्य सामनों की कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *