close
LIVE UPDATE

श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य विभाग ने श्रावणी मेला के लिए कसी कमर , 2 शिफ्ट में की 144 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, देखें लिस्ट… किन डॉक्टर की कहां हुई तैनाती

Shravani Mela 2026: Health Department gears up for Shravani Mela 2026; 144 doctors deputed across two shifts—check the list to see where they have been posted.

रांची/देवघर: स्वास्थ्य विभाग ने श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक इंतजाम किए हैं।  विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक श्रावणी मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए 144 से अधिक डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जारी आदेश में सभी प्रतिनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर समय से उपस्थित रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

481(3) Dated 22-07-2026 (1st Term Shrawni Mela 2026)-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। सभी अधिकारियों को कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क में रहने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

482(3) Dated 22-07-2026 (2nd Term Shrawni Mela 2026)-

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना है।

लिंक को क्लिक कर देखें लिस्ट…

481(3) Dated 22-07-2026 (1st Term Shrawni Mela 2026)-

482(3) Dated 22-07-2026 (2nd Term Shrawni Mela 2026)-

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *