close
LIVE UPDATE

झारखंड सरकार ने नगर विकास विभाग ने 33 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू, देखें आदेश

The Jharkhand government has transferred 33 officers and employees in this department; the order is effective immediately—view the order here.

झारखंड: नगर विकास विभाग ने 33 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू
रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगरीय प्रशासन निदेशालय ने राज्य के विभिन्न नगर निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश 29 जुलाई 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में कार्यरत कनीय अभियंता (यांत्रिक, असैनिक एवं विद्युत), राजस्व निरीक्षक, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, विधि सहायक, गार्डन अधीक्षक, पाइप लाइन इंस्पेक्टर तथा सहायक सहित कुल 33 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशासनिक हित में स्थानांतरण किया गया है।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक नगर निकाय से दूसरे नगर निकाय में पदस्थापित किया गया है। इनमें रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम, हजारीबाग नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम, मेदिनीनगर नगर निगम, देवघर नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सहित कई नगर निकाय शामिल हैं।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रस्ताव को सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त है तथा सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित नगर निकायों और अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यहां देखें आदेश…

screenshot 20260729 192948 drive
screenshot 20260729 192948 drive
screenshot 20260729 193002 drive
screenshot 20260729 193002 drive

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *