सैनिक स्कूल में नौकरी का बड़ा मौका, PGT-TGT समेत इन पदों पर भर्ती; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
PGT, TGT, PEM/PTI-cum-Matron, Art Master, Lab Assistant और Lower Division Clerk (LDC) के पदों पर सैनिक स्कूल में भर्ती होगी। कुछ पद नियमित आधार पर, जबकि कुछ पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

Sainik School Sambalpur Recruitment 2026: युवा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है। ओडिशा के सैनिक स्कूल संबलपुर ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती में PGT, TGT, PEM/PTI-cum-Matron, Art Master, Lab Assistant और Lower Division Clerk (LDC) के पद शामिल हैं। कुछ पद नियमित आधार पर, जबकि कुछ पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।इस भर्ती की खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर रखा गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर 7 सितंबर 2026 तक डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
सैनिक स्कूल संबलपुर की ओर से जारी भर्ती में PGT के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के पद शामिल हैं। इनमें PGT मैथ्स के 2 पद हैं, जबकि अन्य PGT पदों पर एक-एक वैकेंसी है।इसके अलावा TGT में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के पद हैं। संविदा आधार पर PEM/PTI-cum-Matron, Art Master, Biology Lab Assistant और LDC के पदों पर भी भर्ती होगी।
किस पद के लिए क्या योग्यता?
PGT पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ निर्धारित B.Ed या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। PGT Computer Science के लिए संबंधित कंप्यूटर साइंस, आईटी, MCA, M.E./M.Tech जैसी योग्यता निर्धारित है।
TGT पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित स्नातक या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ B.Ed की योग्यता जरूरी है। इन पदों के लिए CTET Paper-II या TET पास होना भी आवश्यक है।
वहीं PEM/PTI-cum-Matron के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या निर्धारित डिप्लोमा मांगा गया है। Art Master के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्कल्पचर या ग्राफिक आर्ट से संबंधित योग्यता निर्धारित है।
Lab Assistant पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता मांगी गई है, जबकि LDC पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। LDC के लिए अंग्रेजी में 40 WPM और हिंदी में 35 WPM टाइपिंग स्पीड सहित अन्य निर्धारित योग्यता भी जरूरी है।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
PGT पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। TGT पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है।PEM/PTI-cum-Matron, Art Master और Lab Assistant के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक रखी गई है। वहीं LDC पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
कैसे होगा चयन?
सैनिक स्कूल संबलपुर की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा, इसके बाद पद के अनुसार स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और फिर इंटरव्यू होगा।स्कूल की ओर से परीक्षा और इंटरव्यू से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।
PGT-TGT को मिलेगा शानदार वेतन
नियमित आधार पर नियुक्त PGT शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Level-8 में ₹47,600 से ₹1,51,100 तक वेतन मिलेगा। वहीं TGT पदों के लिए Pay Level-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन निर्धारित है।संविदा पदों पर PEM/PTI-cum-Matron को ₹40,000, Art Master को ₹70,500, Lab Assistant को ₹33,000 और LDC को ₹30,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। वहीं SC/ST अभ्यर्थियों को ₹250 शुल्क देना होगा। शुल्क निर्धारित तरीके से जमा करने के बाद उसकी रसीद आवेदन फॉर्म के साथ लगानी होगी।
7 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म निर्धारित दस्तावेजों और शुल्क की रसीद के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन 7 सितंबर 2026 तक सैनिक स्कूल संबलपुर के पते पर पहुंच जाना चाहिए।
आवेदन का पता:
प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर,
पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला,
वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास,
जिला संबलपुर, ओडिशा-768025।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को सैनिक स्कूल संबलपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।









