राखी पर मुख्यमंत्री निवास रहा गुलजार: हेमंत सोरेन की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, बड़ी बहन अंजनी समेत बहनों ने बांधी राखी,
Chief Minister's residence was bustling with activity on Rakhi: Hemant Soren's wrist was adorned with a sacred thread, his sisters, including elder sister Anjani, tied rakhi.

रांची। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री आवास पर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से भरा माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन समेत उनकी चचेरी बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी अपनी बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें स्नेह एवं शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह आज दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड से बहन मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधा। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है।
ये खबर भी पढ़ें…बहन मति एवं अन्य सभी माताओं-बहनों को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की… pic.twitter.com/Bsa2mluodn
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2026
दुमका से रांची पहुंचीं मति सोरेन, हर साल बांधती हैं राखी
रक्षाबंधन के इस अवसर पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के सीतासाल गांव से मति सोरेन भी विशेष रूप से रांची पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई।बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री को राखी बांधने के लिए रांची आती हैं। इस बार भी उन्होंने इस परंपरा को कायम रखा। उनके रांची पहुंचने और मुख्यमंत्री को राखी बांधने का अंदाज इस बार भी खास रहा।
बहन के स्नेह से भावुक हुआ माहौल
मति सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधने के बाद उन्हें मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बहन का आत्मीयता से स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।मति सोरेन के साथ मुख्यमंत्री का यह आत्मीय पल भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और स्नेह को दर्शाता नजर आया। कई वर्षों से चली आ रही यह परंपरा रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री और उनकी बहन के बीच खास जुड़ाव का प्रतीक बन गई है।
बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने भी बांधा रक्षा सूत्र
मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने भी हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की मंगलकामना की। राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपनी छोटी बहनों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी।
मां रूपी सोरेन समेत परिवार के सदस्य रहे मौजूद
रक्षाबंधन के इस पारिवारिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पारिवारिक माहौल के बीच रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों को भी रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र और मति सोरेन का हर साल दुमका से रांची पहुंचकर राखी बांधने का सिलसिला इस पर्व की आत्मीयता को और खास बना गया।












