शरीर पर सिगरेट से दागने और चोट के निशान, चेहरे पर लिपस्टिक…फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि मॉडल श्रद्धा कपूर के साथ लिव – इन में रह रहे बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर हो गई मौत…
लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे की तलाश, पोस्टमार्टम में 10 चोटों का जिक्र

Crime News: आज की ग्लैमरस दुनिया की चकाचौंध में इंसानी रिश्ते तार – तार हो रहे है। यहां तक कि सबसे मजबूत रिश्ते पति – पत्नी के रिश्ते भी इससे अछूता नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़ी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसी बीच श्रद्धा के पति के साथ तस्वीर सामने आने की खबर सामने आई है। दूसरी ओर, शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट में उनके शरीर पर मौत से पहले चोटों के निशान मिलने की बात कही गई है।सूत्र ये भी बताते है कि बेटे के शरीर पर सिगरेट से दागने और चेहरे पर लिपस्टिक के ही निशान मिले हैं। साथ ही चौथी मंजिल से गिरकर मृत हो गई।
10 चोटों का जिक्र, पुलिस ने लिया छह लोगों को हिरासत
रिपोर्टों के मुताबिक, शिवा शर्मा के शरीर पर मौत से पहले लगी 10 चोटों का उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में चोटों के कारण अधिक खून बहने, सदमे और मौत की बात कही गई है। पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है और अपार्टमेंट के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
क्लब में हुई थी शिवा और श्रद्धा की मुलाकात
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा के मुताबिक, उनके बेटे की मुलाकात श्रद्धा दुबे से लखनऊ के एक क्लब में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे साथ रहने लगे। परिवार का दावा है कि शिवा पिछले करीब चार महीने से अवध ग्रीन अपार्टमेंट में श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल, ड्राइवर और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिवा किन परिस्थितियों में नीचे गिरे और घटना से पहले फ्लैट में क्या हुआ था।
मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार, तलाश में पुलिस
12 अक्टूबर की सुबह प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। कुछ रिपोर्टों में छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी गई है। श्रद्धा की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।












