रांची पुलिस ट्रांसफर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी और हवलदार इधर से उधर; SSP ने जारी किया तबादला आदेश
Ranchi Police Transfers: Major reshuffle in the police department; over 400 police personnel and head constables transferred; SSP issues transfer orders.

Ranchi Police Transfer। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। तबादला लिस्ट में कुल 459 पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज है। जारी आदेश के मुताबिक रांची जिला पुलिस बल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला कर दिया गया है।
इस संबंध में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश के मुताबिक तबादला किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उन्हें बिना किसी देरी के नई जगह पर ड्यूटी संभालनी होगी।
योगदान के बाद देनी होगी रिपोर्ट
तबादला आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी अपने नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देंगे। योगदान देने के बाद इसकी अनुपालन प्रतिवेदन भी संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और हवलदारों के तबादले के बाद रांची जिला पुलिस बल में आने वाले दिनों में ड्यूटी और तैनाती की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
नीचे देखिये ट्रांसफर की पूरी लिस्ट…














