OPS NEWS: पुरानी पेंशन योजना की मांग ने पकड़ा जोर, गांधी जयंती पर NPS कर्मी करेंगे पेंशन सत्याग्रह, 27 को होगा राजधानी में महाजुटान
OPS NEWS: Demand for the Old Pension Scheme gains momentum; NPS employees to stage a 'Pension Satyagraha' on Gandhi Jayanti, with a massive gathering scheduled in the capital on the 27th.

राज्य भर गांधी जयंती के दिन NPS कर्मी करेंगे पेंशन हेतु सत्याग्रह। राज्य के सभी जिलों से 27 सितंबर को पटना में जुटेंगे सभी विभागों के NPS कर्मीगन। पुरानी पेंशन की बहाली हेतु NMOPS, प्रदेश इकाई बिहार की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय
पटना/ भागलपुर, 14.09.2026: एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बिहार राज्य में बहाल कराने के क्रम में दिनांक 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बिहार राज्य और केंद्र के कर्मियों द्वारा पेंशन सत्याग्रह किए जाने का निर्णय राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक में लिया गया। इस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता वरुण पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, NMOPS बिहार ने की।
बैठक में रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग, बिहार पुलिस एसोसिएशन, बिहार राज्य अराजपत्रित प्राथमिक शिक्षक संघ, 34540 शिक्षक संघ, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, BPSC शिक्षक संघ, स्वास्थ्य सेवा संघ, कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ, बिजली संघ, नगर निगम संघ, बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मीगण शामिल हुए। इस बैठक में लगभग 500 से अधिक शिक्षक/कर्मी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन NMOPS, बिहार प्रदेश इकाई के मुख्य समन्वयक शशि कांत शशि द्वारा किया गया।

बैठक में लिए गए ये निर्णय
1. प्रदेश टीम के आह्वान पर 27 सितंबर, 2026 को पटना में राज्य स्तरीय बैठक आहूत की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले से सभी विभागों के प्रतिनिधि सहित NPS कर्मी और NMOPS के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
2. 02 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में गांधी प्रतिमा के समक्ष पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम ” चलाया जाएगा।
3. सभी विभागों के प्रतिनिधिगणों से समन्वय स्थापित कर NMOPS द्वारा टीम का पुनर्गठन किया जाएगा।
4. IT CELL के मदद से SOCIAL MEDIA पर NMOPS के द्वारा किए जा रहे प्रयास को प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
5. पम्पलेट के माध्यम से कर्मियों के बीच NPS/OPS/UPS में अंतर बताकर उन्हें OPS के प्रति जागरूक किया जाएगा।
5. जिलों में NMOPS के राज्य पदाधिकारियों का दौरा भी किया जाएगा, ताकि जिलों में सक्रियता बढ़ाई जा सके।
बैठक में राज्य के सभी कर्मियों और रेलवे के साथियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उक्त सुझाव पर गंभीरता से अमल करने और पूरे उत्साह के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प कर्मियों द्वारा लिया गया।












