close
LIVE UPDATE

सरायकेला खरसावां में भारी बारिश के अलर्ट पर आज स्कूल बंद, कक्षा 12 तक छुट्टी का आदेश जारी

School Closed: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं।
सरायकेला-खरसावां: जिले में लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 12 तक के सभी कोटि के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसमें सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालय भी शामिल हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश (ज्ञापांक 1023) में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को भीषण/लगातार भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश का प्रतिकूल प्रभाव जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

hte k5oaaaagyps
hte k5oaaaagyps

जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी निर्देश जारी किए जाने की बात कही गई है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देश का पालन नहीं करने वाले संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *