8 स्कूली बच्चों की मौत: पिकनिक मनाने आये छात्रों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, एक साथ आठ छात्रों की डूबकर हुई मौत, सभी के शव हुए बरामद
Death of 8 school children: Tragic accident involving students on a picnic; eight students drowned, and all bodies have been recovered.

Accident News: एक बड़े हादसे की खबर आयी है। आठ छात्रों की डूबकर मौत हो गयी है। सभी स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने के लिए आये हुए थे, इसी दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर ये दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे से आए आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुणे के आलंदी स्थित एक प्राइवेट कोचिंग क्लास से पिकनिक पर आए छात्र जब समुद्र में नहाने उतरे थे, तभी अचानक तेज लहरों और गहरे पानी के बहाव में 8 छात्र बह गए।
हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल पिकनिक के सिलसिले में दिवेआगर बीच पहुंचे थे। समुद्र में नहाने के दौरान छात्र पानी की चपेट में आ गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुणे के आलंदी में स्थित ‘विनर्स एकेडमी फॉर 11th & 12th’ के 48 बच्चों का समूह घूमने के लिए दिवेआगर के दिघी सागरी पहुंचा था, जहां ये हादसा हो गया। इस समूह में 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे।
अधिकारियों के अनुसार, छात्र समंदर में नहाने के दौरान तैरने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनमें से आठ लोग बह गए। बताया जा रहा है कि छात्र पानी की लहरों और गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन भी शामिल हुए। बाद में सभी आठ शव बरामद कर लिए गए।
सभी आठ शव बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। समुद्र में तलाश अभियान चलाया गया और पुलिस के अनुसार हादसे में लापता हुए सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।हादसे के बाद मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुणे से पिकनिक पर आए थे छात्र
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र पुणे से स्कूल पिकनिक के लिए दिवेआगर आए थे। बीच पर नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी और छात्रों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
हादसे के बाद पसरा मातम
एक साथ आठ छात्रों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना छात्रों के परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
मृतक छात्रों की पहचान तन्मय दत्तात्रेय वाहिले, सुमित भरत अहिरे, प्रणव रामदास बनसोडे, कैवल्य सतीश वासनकर, राजवीर युवराज वाहिले, यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भंडवलकर और कौस्तुभ संदीप दौंड के रूप में हुई है। ये सभी आठ छात्र 16 साल के थे और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे।












